• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश के लिए नाबालिग लड़कियों को गांव में निर्वस्त्र घुमाया, कराया ये काम

Writer D by Writer D
07/09/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
naked minor girls

naked minor girls

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अंधविश्वास की एक घटना सामने आई। यहां जबेरा ब्लॉक के आदिवासी बहुल्य बनिया गांव में बारिश न होने पर टोटका किया गया। इसमें महिलाओं ने अपने ही घर की बच्चियों को बिना कपड़ों के गांव की गलियों में घुमाया।

महिलाओं का मानना है कि ऐसा करने से इतनी बारिश होती है कि माता की प्रतिमा का गोबर धुल जाता है। मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य को नोटिस जारी कर 10 दिन के अंदर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने कलेक्टर से बच्चियों का आयु प्रमाण पत्र, जांच रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। कलेक्टर ने जांच में तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

ऑफिस में गलती से भी ना रखें गणपति की ऐसी मूर्ति, इस तरह करें स्थापित

बनिया गांव के लोग कम बारिश होने से परेशान हैं। रविवार सुबह गांव की महिलाएं इकट्‌ठा हुईं और 3 से 4 साल की बच्चियों को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में एक चक्कर लगवाया।

ग्रामीणों ने बच्चियों से खेर माता को गोबर से ढंकवाया और अनाज कूटने वाले मूसर को उलटा रखवा दिया। इसके बाद गांव की महिलाओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन किया। यहां भंडारे का आयोजन भी किया गया।

वन समिति अध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण फसलें प्रभावित हो गई हैं। लोग पानी के लिए परेशान हैं, इसलिए गांव की महिलाओं ने यह टोटका किया है। यह लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़ा मामला है। इस टोटके से किसी को कोई भी नुकसान नहीं है। यह धार्मिक क्रिया है।

SP डीआर तेनीवार ने बताया कि आदिवासी महिलाओं ने ऐसा किया है। इसका वीडियो सामने आया है, हालांकि, अभी तक अभिभावकों ने किसी तरह की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई है। वे इस तरह के टोटका करते रहते हैं। फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी।

Tags: Bhopal Hindi SamacharBhopal News In HindicrimeDamoh Madhya PradeshLatest Bhopal News in HindiMadhya Pradeshmadhya pradesh newsMadhya Pradesh policeminer girlsobscenitiessuperstitionTribaltribal rituals
Previous Post

ओवैसी को संतों की खुली धमकी, श्रीराम का अपमान किया तो काट ली जाएगी गर्दन

Next Post

इस मुख्यमंत्री के पिता गिरफ्तार, ब्राह्मणों के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

29/05/2026
Next Post

इस मुख्यमंत्री के पिता गिरफ्तार, ब्राह्मणों के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

यह भी पढ़ें

Swatantradev

पाॅलिटिकल टूरिज्म पर निकली प्रियंका, यूपी का माहौल खराब कर रही हैं : स्वतंत्र देव

17/07/2021
cm yogi

राम मंत्र के जप का क्या प्रभाव है, संतों ने किया साबित: सीएम योगी

12/10/2022
Balbir Sidhu

बलबीर सिद्धू बोले- पंजाब के लोग बादल परिवार को कभी माफ नहीं करेंगे

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version