• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बड़ी बहन की शादी में नाबालिग बहन से बलात्कार

Writer D by Writer D
25/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के टूंडला में बड़ी बहन की शादी में नाबालिग छोटी बहन के साथ एक कलियुगी  ने बलात्कार(Rape)  किया। घटना को अंजाम देकर आरेापी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पिता ने थाना टूंडला में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती की शादी विगत 22 जून को थी। 23 जून की अलसुबह एक बजे करीब मैरिज होम में वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान दुल्हन की 15 वर्षीय नाबालिग बहन टॉयलेट करने के लिए मैरिज होम के बाथरूम में चली गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि नाबालिग को बाथरूम में जाता देख थाना टूंडला क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी आदित्य यादव उर्फ जोगी पुत्र धाधू भी पीछे-पीछे बाथरूम में चला गया। उसने बाथरूम के अंदर जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

पीड़िता ने पिता को बताया कि आरोपी ने बाथरूम का दरवाजा बंद करके उसका मुंह दाब लिया और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। काफी देर तक जब नाबालिग टॉयलेट करके वापस नहीं आई, तो परिवारीजन परेशान हो गए। नाबालिग की मां ने जानकारी होने पर बाथरूम का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, तो दरवाजा नहीं खुला।

परिवार के अन्य लोग भी वहां आ गए। उन लोगों ने दरवाजे को तोड़ दिया। दरवाजा खुलते ही परिजनों ने नाबालिग को आरोपी से बचाया। तभी मौका पाकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पिता ने घटना की रिपोर्ट थाना टूंडला में दर्ज कराई है।

थाना टूंडला पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

साक्षरता और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं सार्वजनिक पुस्तकालय

Next Post

अवैध शराब के 18 कारोबारी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
Next Post
Illegal Liquor

अवैध शराब के 18 कारोबारी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

पानी के सैलाब में एक हज़ार बीघा फसल नष्ट, 8 गांव जलमग्न

28/07/2021
dreams

सपने में इन जानवरो को देखने से धन की होगी प्राप्ति

10/08/2023
Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana

युवाओं के लिए बिजनेस करने का सुनहरा मौका, योगी सरकार दे रही है इतने लाख का लोन

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version