• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिर्जापुर 2: फिर छाया मुन्ना, कालीन और गुड्डू का जबरदस्त भौकाल

Desk by Desk
23/10/2020
in फैशन/शैली, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मनोरंजन डेस्क.  अमेज़न प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ का दूसरा सीजन रिलीज कर दिया गया है. मिर्जापुर के पहले सीजन की तरह सोशल मीडिया पर मिर्जापुर के सीजन 2 को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो में मुन्ना, कालीन और गुड्डू का जबरदस्त भौकाल एक बार फिर से देखने को मिल रहा है.

कोरोना ने बिगाड़ दी थी तमन्ना भाटिया की हालत

मिर्जापुर में वही खून-खराबा, ताकत के लिए जंग और किसी पर भी भरोसा गलती साबित होना, जैसी चीजें मौजूद हैं. इस तरह मिर्जापुर के पहले सीजन में जो भी मसाला नजर आया था, वह इस सीजन में भी देखने को मिलेगा, और जस का तस. कालीन भैया का यह डायलॉग, ‘राजा और राजकुमार सैक्रिफाइस नहीं करते हैं, प्यादे करते हैं. राजा और राजकुमार तो जिंदा रहते हैं.’ पूरी कहानी को समझाने के लिए काफी है.

‘मिर्जापुर 2 (Mirzapur 2  Review)’ की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां मिर्जापुर की खत्म हुई थी. मुन्ना भैया अपनी रंगबाजी में हैं तो वहीं उनके पिता की नजर अपने बेटे को बाहुबली बनाने पर है. गुड्डू भैया घायल पड़े हैं और मुश्किल में हैं. इस तरह कहानी पूरे पेस के साथ शुरू होती है. मुन्ना भैया अब मिर्जापुर के बाद जौनपुर पर भी अपना जलवा चाहते हैं और अपने आप को अमर समझने लगे हैं. लेकिन कालीन भैया मुन्ना को ऐसा डोज देते हैं कि होश ही फाख्ता कर देते हैं. लेकिन बीना त्रिपाठी अपने घर के मर्दों से परेशान है और वह मास्टरस्ट्रोक चलने की तैयारी में है. इस तरह ‘मिर्जापुर 2’ में हर वह मसाला परोसा गया है, जिसके लिए यह सीजन लोकप्रिय रहा है. फिर वह चाहे वनलाइनर हों, जमकर अपशब्दों का इस्तेमाल या फिर राजनीति का घनघोर खेल. इस तरह मिर्जापुर का सीजन 2 भी नए पात्रों के आने के बावजूद पुराने पात्रों के कंधों पर ही खड़ा है.

‘मिर्जापुर 2 (Mirzapur 2  Review)’ के 10 एपिसोड हैं. इस पूरी कहानी में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल और हर्षिता गौर समेत पूरी स्टारकास्ट ने अच्छा काम किया है. सभी ने अपने किरदारों को परदे पर अच्छे ढंग से उकेरा है. लेकिन मिर्जापुर की जान गुड्डू, मुन्ना और कालीन ही हैं. मिर्जापुर के फैन्स के लिए यह परफेक्ट ट्रीट है जबकि गालियों से परहेज करने वाले दर्शकों कों इसे गले उतारने में दिक्कत हो सकती है.

रेटिंगः 3 स्टार
कलाकारः अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल और हर्षिता गौर

Tags: 24ghanteonline.comAli Fazalamazon prime videomirzapurmirzapur 2Mirzapur 2 ReviewMirzapur ReviewPankaj tripathi
Previous Post

सासाराम में बोले पीएम मोदी- नीतीश जी की अगुवाई में बिहार आगे बढ़ रहा है

Next Post

लखनऊ : प्राइवेट हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज पर लगा मानव अंगों की तस्करी के गंभीर आरोप

Desk

Desk

Related Posts

silk sari
फैशन/शैली

सिल्क की साड़ी की चमक हो गई है कम, तो इस तरह से करें वॉश

26/05/2026
Pudina Nimbu Sharbat
खाना-खजाना

झुलसाती गर्मी में शरीर को ठंडक देगी ये डिश, नोट करें रेसिपी

26/05/2026
Amla Navmi
धर्म

दांपत्य जीवन में खो गई है खुशियां, तो करें इस पेड़ से जुड़े ये उपाय

26/05/2026
Broom
धर्म

बेड के नीचे न रखें ये चीज, चली जाएगी जाएगी बरकत

26/05/2026
Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Next Post
सांसद कौशल किशोर

लखनऊ : प्राइवेट हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज पर लगा मानव अंगों की तस्करी के गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें

Burnt Alive

प्रिंसिपल को छात्र ने पेट्रोल डालकर जलाया, फेल होने से था नाराज

20/02/2023
Landslide

चंपावत में भूस्खलन, मलबे की चपेट में आकर डीएम ऑफिस के बाबू की मौत

15/09/2024
CM Bhajan Lal Sharma

मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

02/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version