Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने आज अपना 24 वां जन्मदिन मनाया

Miss World Manushi Chillar celebrated today's 24th birthday

Miss World Manushi Chillar celebrated today's 24th birthday

पूरी दुनिया में अपने दम पर अपना नाम बनाने वाली मानुषी छिल्लर आज अपना 24 वां जन्मदिन मना रही है। बता दे वे जल्द ही यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में नजर भी आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अहम भूमिका निभाने वाले हैं। जिसके पोस्टर भी जारी कर दिए गए हैं। हालांकि कोरोना महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग टाल दी गई है। बता दे मानुषी छिल्लर ने एमबीबीएस स्टूडेंट से लेकर मिस वर्ल्ड बनने तक की यात्रा तय कीय हैं। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है।

आज उनके 24 वें जन्मदिन पर हम उनके बारे में कुछ किस्से बता रहें हैं। दरअसल वे अपने कॉलेज के दिनों से ही टैलेंटेड रही है। उन्होंने 12वीं की कक्षा में इंग्लिश में टॉप किया था और उन्हें बोर्ड में 96% नंबर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट भी पहले अटेम्प्ट में पास कर लिया था। वह भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी है। इसके बाद उन्होंने ब्यूटी पेजेंट की तैयारी की और उन्हें 2017 में मिस वर्ल्ड चुना गया।

बिग बी ने पोलैंड से मंगाए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर्स

बता दे 2016 में मानुषी छिल्लर को मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन कॉलेज फेस्टिवल के लिए चुना गया था। इसके बाद वह फेमिना मिस इंडिया हरियाणा बनी फिर उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता और उन्हें मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और वह जीत गई। इसके पहले यह पुरस्कार प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जीता था।  मानुषी छिल्लर न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि वह बुद्धिमान भी है। वह अपनी भारतीय परंपरा और मूल्यों का आदर करती है।

 

Exit mobile version