Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Miss World प्रियंका चोपड़ा जल गईं थीं इवेंट से पहले, कहा-किसी ने दिया था धक्का

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज हालिस किया था। वहीं प्रियंका ने हाल ही में मिस वर्ल्ड इवेंट के दिनों को याद किया। यही नहीं उन्होंने उस वक्त हुए एक हादसे का भी खुलासा किया। प्रियंका ने खुलासा किया कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले उनका एक एक्सिडेंट हो गया था।

मानवाधिकारों के संरक्षण से गरीबी और भेदभाव दूर होगा : वेंकैया नायडू

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जिमी फॉलन के शो ‘द टुनाइट शो’ में अपने ‘मिस वर्ल्ड’ के दौरान को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ‘मिस वर्ल्ड’ के स्टेज पर जाने से पहले वह जल गईं थीं जिसे उन्होंने अपने हेयर कर्लर से अपने जली हुए स्किन छुपाया था। इसको लेकर वह काफी परेशान होकर इधर-उधर घूम रहीं थीं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी। वहां करीब 90 लड़कियां थीं, जो बैकस्टेज में इधर-उधर घूम रही थीं। सभी लड़कियां अपना हेयरस्टाइल और मेकअप करवा रही थीं। ऐसे में मैंने अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी और इसी बीच किसी ने मुझे किसी ने धक्का दे दिया। और जल्दबाजी में मैंने खुद को जला लिया और स्किन खरोंच दी थी।

जिया खान के जन्मदिन पर जानें सूरज पंचोली को लिखे 6 पेज लंबे लेटर की कहानी

प्रियंका चोपड़ ने आगे बताया, ‘इस घटना से मेरे फेस की स्किन बुरी तरह से जल गई थी और एक बड़ा सा दाग आ गया था। मैंने अपने इस दाग को कंसीलर और बालों से छुपा लिया। जब भी मैं उस तस्वीर को देखती हूं तो मुझे याद आ जाता है कि कैसे मैंने बालों का छल्ला बनाकर दाग को ढका था। आज भी मैं उस दिन को भूल नहीं पाई और न ही भूल पाउंगी।

पुलिस और खनन माफियाओं के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

Exit mobile version