• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन सीमा में मिला अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक, चीनी सैनिकों ने दी जानकारी

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, अरुणाचल प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश से लापता भारतीय युवक चीन की सीमा के अंदर मिला है। चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को इस बात की जानकारी दी है। इस युवक को भारत वापस सौंपने के लिए औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है।

बता दें कि अरुणांचल प्रदेश के सियुंगला के लुंगटा जोर इलाके के रहने वाले 17 वर्षीय मिराम तारन मंगलवार 18 जनवरी को कथित तौर पर लापता हो गया था। इस युवक की गुमशुदगी की खबर को अरुणाचल पूर्व से सांसद तापिर गाओ ने उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि चीनी सैनिक इस युवक को बंदी बनाकर ले गए थे।

इसके बाद भारतीय सेना ने इस युवक की खोज शुरू की थी और चीनी सैनिको से इसके बारे में जानकारी मांगी थी। पहले तो चीनी सैनिकों ने कहा कि उन्हें इस युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन आज चीनी सैनिकों ने भारतीय आर्मी को कहा है कि उनके क्षेत्र में एक युवक मिला है।

NEET PG काउंसलिंग 2021 के पहले राउंड रिजल्ट जारी, यहां करें अपना नाम चेक

असम के तेजपुर में रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडेय ने कहा कि चीनी सेना ने हमें सूचित किया है कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश का एक लापता लड़का मिला है। इस युवक को भारत को सौंपने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

सांसद तापिर गाओ ने आरोप लगाया था कि चीन की सेना PLA ने जिदो गांव के 17 साल के मिराम तारन का अपहरण कर लिया है। ये घटना 18 जनवरी 2022 को ऊपरी सियांग जिले,अरुणाचल प्रदेश के सियुंगला क्षेत्र (बिशिंग गांव) के तहत भारतीय क्षेत्र के अंदर लुंगटा जोर क्षेत्र में हुई थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले को उठाया था। राहुल ने केंद्र सरकार को इसके लिए फटकार लगाई थी। अब इस युवक के मिलने की जानकारी की पुष्टि होने के बाद उम्मीद है कि मिराम जल्द ही भारत लौट आएंगे।

Tags: Arunachal Pradesh Newschina borderNational news
Previous Post

NEET PG काउंसलिंग 2021 के पहले राउंड रिजल्ट जारी, यहां करें अपना नाम चेक

Next Post

जिनका नाम देश के इतिहास में नहीं होता, वही इतिहास बदलना चाहते हैंः अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चाय के साथ लें इन पकौड़े का मज़ा, शाम हो जाएगी सुहानी

31/10/2025
Face Pack
Main Slider

रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल करें घर का बना ये फेसपैक

31/10/2025
Cooking
Main Slider

आपको कुकिंग क्वीन बनाएंगे ये टिप्स, आज़माएं जरूर

31/10/2025
aloo chutney
Main Slider

खाने का स्वाद बढ़ा देगी ये चटनी, देखें बनाने का तरीका

31/10/2025
Varalakshmi
Main Slider

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं आपकी ये आदतें, पलभर में बना सकती हैं कंगाल

31/10/2025
Next Post
Akhilesh Yadav

जिनका नाम देश के इतिहास में नहीं होता, वही इतिहास बदलना चाहते हैंः अखिलेश

यह भी पढ़ें

Gold

नए लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, 10 ग्राम की कीमत उड़ा देगी होश

16/04/2025
cm yogi-jagdish gandhi

CM योगी को डॉ. जगदीश गांधी ने जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

06/06/2021
CM Nayab Singh

राखी पर 51 हजार महिलाओं के भाई बनेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

15/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version