Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मिशन शक्ति : एंटी रोमियो स्क्वायड के तहत सात हजार से अधिक के खिलाफ कार्रवाई

मिशन शक्ति

मिशन शक्ति

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाये जाने के उद्देश्य 17 अक्टूबर से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रदेश में एन्टी रोमियो स्क्वायड द्वारा सात हजार से अधिक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने यहां यह जानकारी दी।

मोदी को धोखा दे, कहीं फिर लालू की शरण में न चले जाएं नीतीश : चिराग पासवान

उन्होंने बताया कि महानिदेशक एच सी अवस्थी के निर्देश पर 17 अक्टूबर से मिशन शक्ति के तहत चलाये गये विशेष अभियान के तहत बुधवार तक सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, मार्केट, पार्क, विद्यालय आदि 31,903 स्थानों पर पर 1,20,560 लोगों की चेकिंग की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस धारा 107/116 के तहत 4,028 लोगों को पाबंद किया गया। उन्होंने बताया कि शांति भंग करने के आरोप में 2,243 पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा गुण्डा एक्ट के तहत 923 और धारा 294 के तहत 255 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Exit mobile version