• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MLC Election: दो सपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द, BJP की निर्विरोध जीत तय

Writer D by Writer D
22/03/2022
in उत्तर प्रदेश, एटा, चुनाव 2022
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानपरिषद (MLC Election) के निर्वाचन में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के दो उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त हो जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान एक निर्दलीय के अलावा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार उदयवीर सिंह और राकेश यादव के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि तीनों के नामांकन पत्र में कुछ खामियां थीं और निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने उन्हें खारिज कर दिया।

MLC Election: सपा प्रत्याशी से नामांकन पर्चा छीनकर फाड़ा, भाजपा पर लगा आरोप

समाजवादी पार्टी ने मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से उदयवीर सिंह और राकेश यादव को मैदान में उतारा था। उनके पर्चा रद्द होने से दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हो जाएगा।

भाजपा ने इन दोनों सीटों पर क्रमश: आशीष यादव और ओमप्रकाश सिंह को उम्मीदवार बनाया है जिनकी निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा 24 मार्च को प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।  इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सपा उम्मीदवारों को पुलिस की मौजूदगी में एटा में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है और पृष्ठभूमि में गालियां सुनाई दे रही हैं।

MLC Election: नामांकन करने आये सपा उम्मीदवार के कपड़े फाडे़, कार्यकर्ता टोपी छोड़ भागे

यादव ने इसी ट्वीट में कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र की रक्षा की अपेक्षा करना दिन में तारे ढूंढ़ना है। ये बाहुबल का घोर निंदनीय रूप है, या तो पर्चा नहीं भरने दिया जाएगा या चुनाव को प्रभावित किया जाएगा या परिणामों को। हार का डर ही जनमत को कुचलना है।

नौ अप्रैल को होने वाले राज्य विधानपरिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 36 सीट के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी एक बार फिर आमने-सामने हैं। कांग्रेस और बसपा ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं जिससे भाजपा-सपा के बीच सीधा मुकाबला है। विधानपरिषद की सीट के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और मत गणना 12 अप्रैल को होगी।

Tags: etah newsMLC electionmlc election 2022mlc election nominationSP candidateup news
Previous Post

ड्रोन कैमरे से होगी शपथ ग्रहण समारोह स्थल की निगरानी : ADG प्रशांत कुमार

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर जल्द शुरू होंगी पांच और फास्टट्रैक लेन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
Next Post
YIDA

यमुना एक्सप्रेसवे पर जल्द शुरू होंगी पांच और फास्टट्रैक लेन

यह भी पढ़ें

बच्चों में वायरल बुखार के लिए तैयार दवा किट 15 जून से हो वितरित : योगी

10/06/2021
post office recruitment

10वीं पास करें ग्रामीण डाक सेवक की 3600 से ज्यादा भर्तियों के लिए आवेदन

26/02/2021
CM Dhami

महापंचायत पर सीएम धामी बोले-कानून व्यवस्था करेगा अपना काम

12/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version