• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10वीं पास करें ग्रामीण डाक सेवक की 3600 से ज्यादा भर्तियों के लिए आवेदन

Writer D by Writer D
26/02/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
post office recruitment

post office recruitment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय डाक विभाग के दिल्ली, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 1 मार्च 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले अंतिम तिथि 26 फरवरी थी। 10वीं पास के लिए ग्रामीण डाक सेवक के पद पर दिल्ली पोस्टल सर्किल में 233, आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल में 2296 और तेलंगाना पोस्टल सर्किल में 1150 वैकेंसी हैं। यानी तीनों पोस्टल सर्किल में कुल 3679 वैकेंसी निकली है।

इच्छुक उम्मीदवार www.appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट 10वीं में प्राप्ताकों के आधार पर बनेगी। अगर किसी उम्मीदवार के पास हायर क्वालिफिकेशन है, तो यह कोई मायने नहीं रखेगा। सिर्फ 10वीं के मार्क्स ही चयन का आधार बनेंगे। ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद भरे जाएंगे।

आयु सीमा

– न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आयुसीमा का निर्धारण 27 जनवरी 2021 के आधार पर किया जाएगा।

– अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

– मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो। 10वीं में मैथ्स, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में पास होना जरूरी। 10वीं तक स्थानीय भाषा पढ़ी होना भी जरूरी है।

– अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की वरीयता प्राप्त नहीं होगी।

– हिन्दी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

CTET 2021: CBSE ने जारी किया रिजल्ट,ctet.nic.in पर करें चेक

टेक्निकल योग्यता

– मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से स्थान से 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त हो।

– जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा दसवीं या बारहवीं या उच्च कक्षा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा है, उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के सर्टिफिकेट से छूट प्राप्त होगी।

वेतनमान (पद के अनुसार)

– बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये।

– जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये।

चयन प्रक्रिया

– उम्मीदवारों के ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा।

– उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

– यदि आवेदक ने प्राथमिकता के तौर पर पांच पदों का चुनाव किया है और मेरिट के आधार पर उसका एक से अधिक पदों के लिए चयन हो जाता है, तो उसे एक ही पद के लिए चयनित किया जाएगा।

पद पाने के लिए अन्य जरूरी शर्तें

निवास : पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी होगा कि वे चयन के एक माह के अंदर संबंधित ब्रांच पोस्ट ऑफिस वाले गांव में रहने का प्रमाण प्रस्तुत करें।

आय का स्रोत : पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को यह प्रमाण देना होगा कि उनके पास आय का एक और स्रोत है। यानी वह अपनी आजीविका के लिए सिर्फ डाक विभाग से मिलने वाले वेतन पर निर्भर नहीं हैं। यह प्रमाण चयन के 30 दिनों के भीतर देना होगा।

ब्रांच पोस्ट ऑफिस के लिए स्थान का चयन : जीडीएस बीपीएम पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ब्रांच पोस्ट ऑफिस के लिए निर्धारित गांव में पोस्ट ऑफिस के संचालन के लिए स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। यह कार्य चयन के 30 दिनों के भीतर करना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Tags: goverbment jobspost office recruitmentsarkari naukri
Previous Post

CTET 2021: CBSE ने जारी किया रिजल्ट,ctet.nic.in पर करें चेक

Next Post

गुजरात में बीजेपी ने लोगों को बांट और दबा रखा है : अरविंद केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Lal Krishna Advani
Main Slider

98 साल के आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, जेपी नड्डा ने जाना हाल

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Next Post
जंतर मंतर पर केजरीवाल का धरना

गुजरात में बीजेपी ने लोगों को बांट और दबा रखा है : अरविंद केजरीवाल

यह भी पढ़ें

बम विस्फोट

अफगानिस्तान : दो बम विस्फोटो में एक की मौत, 25 अन्य घायल

20/09/2020
सीएम योगी cm yogi

CM योगी ने कहा- पीएम मोदी ने दिव्यांगजनो को उचित सम्मान दिलाया

18/09/2020
House

घर का निर्माण कराते समय ध्यान रखें ये बातें

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version