• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की देश की सबसे बड़ी मूर्ति का अनावरण

Writer D by Writer D
07/05/2023
in राष्ट्रीय, मध्य प्रदेश
0
Atal Bihari Vajpayee

Atal Bihari Vajpayee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सागर। मध्य प्रदेश के सागर शहर के अटल पार्क में रविवार देर शाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव रहे, जबकि अध्यक्षता नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह, विधायकगण शैलेन्द्र जैन व प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, शैलेष केशरवानी, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, नगर निगम आयुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, पत्रकारगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अजातशत्रु और राजनीति के संत थे स्व. अटल बिहारी (Atal Bihari Vajpayee)

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ऐसे महापुरुष थे, कोई विरोधी भी जिनकी आलोचना नहीं करता था। वे युग पुरुष थे। इतिहास पुरुष थे। सारे विशेषण उनके लिए कम पड़ जाते हैं। वाजपेयी जी ने गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाये। अगली पीढ़ियां उनको जान सके.. उनके व्यक्तित्व, कृतित्व उनके साहित्य से प्रेरणा ले सके। इसके लिए उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है। उनका व्यक्तित्व निराश व्यक्ति के लिए हौसला देता है। वे अजातशत्रु और राजनीति के संत थे। आज प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना ने गांव-गांव को सडकों से जोड़ दिया है। यह उन्हीं की देन है।

नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज हम सबके जीवन का महत्वपूर्ण दिन और सौभाग्य की बात है कि महामानव स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी ने विकास यात्रा की शुरुआत की थी, उस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्व. वाजपेयी का कई बार सागर आगमन हुआ था। अगर वे सागर के किसी व्यक्ति को नाम से जानते थे तो वे सुशील तिवारी है।

राजस्व मंत्री राजपूत ने कहा कि आज खुशी का दिन है कि महान व्यक्तित्व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। वाजपेयी जी ऐसे व्यक्तित्व थे सभी राजनैतिक दलों के लोग जिनका सम्मान करते थे। वे प्रखर वक्ता थे। हर वर्ग और हर उम्र के व्यक्ति उनके भाषण सुनने के लिए आतुर रहते थे। किसी परिपूर्ण व्यक्ति की कल्पना करते है तो वे वाजपेयी थे।

सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की कार्य करने की अद्भुत शैली थी। यह खुशी की बात है कि आज उनकी प्रतिमा स्थापित हो रही है। स्व. वाजपेयी की यह देश में सबसे बड़ी मूर्ति है। यह स्थान एक तीर्थ के रूप में जाना जाएगा।

विधायक शैलेन्द्र जैन ने बताया कि अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना के लिए नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। जिससे प्रतिमा का स्थापना हो सकी। स्व. वाजपेयी राजनीति के अजातशत्रु थे, जो सभी को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

LOC पर तैनात होंगी प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारी, रक्षा मंत्री की मंजूरी

डॉ सुशील तिवारी ने बताया कि उन्हें स्व. वाजपेयी के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के नीति निर्णयों के कारण आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों में गिना जाता है। हम सब उनसे प्रेरणा लेते हैं।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि अटल पार्क सागर में अनावृत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की प्रतिमा देश में स्व. वाजपेयी की स्थापित की गई सबसे बड़ी प्रतिमा है। अष्टधातु से बनी यह प्रतिमा 30 फीट ऊंची और इसका वजन सात टन है।

Tags: atal bihari vajpayeemadhya pradesh news
Previous Post

LOC पर तैनात होंगी प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारी, रक्षा मंत्री की मंजूरी

Next Post

आजम खान के करीबी पूर्व पुलिस अधिकारी आले हसन खां गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Mary Kom
राजनीति

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन, मैरी कॉम ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से की मुलाकात

11/06/2026
CM Dhami
राजनीति

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन

11/06/2026
UKSSSC
उत्तराखंड

UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 53 परीक्षा केंद्रों पर होगी

11/06/2026
Sonam Raghuvanshi
क्राइम

सोनम रघुवंशी फिर जाएगी जेल या मिलेगी राहत?, निगाहें अब न्यायालय के आदेश पर

11/06/2026
CM Nayab Saini
राजनीति

हरियाणा में तालाबों की बदहाली पर मुख्यमंत्री सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

11/06/2026
Next Post
Aale Hasan Khan

आजम खान के करीबी पूर्व पुलिस अधिकारी आले हसन खां गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

हरियाणा से 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य पूरा करेगी भाजपा: नायब सैनी

08/11/2024
CM Dhami

सबसे पुराने ज्योतिर्मठ, जोशीमठ की सुरक्षा हम सबका दायित्व: सीएम धामी

07/01/2023
Purnima

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन स्थानों पर जलाएं दीपक, होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

11/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version