Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

MLC Election: सपा प्रत्याशी से नामांकन पर्चा छीनकर फाड़ा, भाजपा पर लगा आरोप

एटा। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तरह ही विधान परिषद चुनाव (MLC Election) के दौरान भी पर्चा छीनने की घटना सामने आई है। एटा में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी उदयवीर सिंह के हाथ से कुछ लोगों ने नामांकन पर्चा (Nomination Paper) छीनकर फाड़ दिया। इस दौरान सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह के साथ मारपीट भी की गई और बचाने आई पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की हुई है।

एटा-मैनपुरी-मथुरा स्थानीय निकाय सीट से सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह आज यानी सोमवार को एटा के कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने पहुंचे थे। जैसे ही वह गेट पर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके हाथ से नामांकन का पर्चा छीन लिया और फाड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई। बीच बचाव करने पहुंचे पुलिस से भी सपाईयों की भिड़ंत हो गई।

MLC Election: नामांकन करने आये सपा उम्मीदवार के कपड़े फाडे़, कार्यकर्ता टोपी छोड़ भागे

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद स्थानीय निकाय की 36 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसके नामांकन का आखिरी दिन आज यानी 21 मार्च है। आखिरी दिन ही उदयवीर सिंह नामांकन करने पहुंचे थे। एटा-मैनपुरी-मथुरा सीट से उदयवीर सिंह 2016 में सपा के टिकट पर विधान परिषद का चुनाव जीते थे। इस बार फिर सपा ने उन्हें टिकट दिया है।

सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह को बचाने आई पुलिस के साथ भी लोगों ने धक्का मुक्की की। सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने बताया, ‘उन्होंने सुबह ही पुलिस कप्तान को बताया था कि भाजपा के लोग पर्चा छीनने का प्लान बना रहे हैं, आज वह नामांकन करने आये तो उन्हें नामांकन नहीं करने दिया और उनका पर्चा छीन लिया।’

Exit mobile version