Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिजनेस मैन पर रेप केस करने की धमकी दे मॉडल ने ऐंठे 8 लाख रुपये

मॉडल ने ऐंठे 8 लाख रुपये model

मॉडल ने ऐंठे 8 लाख रुपये

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक ब्लैकमेलिंग का खेल सामने आया है। बड़े कारोबारी के ऊपर मॉडल ने रेप का केस किया था। केस खत्म करने के नाम पर मॉडल ने बिजनेस मैन से 8 लाख रुपये हड़पे थे। इसके साथ ही 50 लाख रुपये की डिमांड और कर रही थी। इस काम में बिजनेसमैन का एक दोस्त भी मॉडल की मदद कर रहा था।

पीड़ित व्यापारी ने सभी सबूत इकट्टठा कर पुलिस में मॉडल के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मॉडल और उसके 2 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये सभी रेप केस वापस लेने के लिए अलग-अलग नंबरों से पीड़ित व्यापारी को फोन कर टॉर्चर करते थे। पुलिस के अनुसार ये मामला 2017 से चल रहा था।

2020 में पाकिस्तान ने किया पांच हजार से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन

पीड़ित सुधीर ने बताया कि अपने साथी नीरज के खिलाफ 20 जून 2017 को जिला कोर्ट में चेक बाउंस का केस लगाया था। उसके बाद से ही नीरज उसे फंसाने की धमकी दे रहा था। वह लगातार कहता था कि 1 सप्ताह के अंदर किसी लड़की से केस करवा दूंगा। इससे डर कर सुधीर ने अपनी पत्नी के साथ सितंबर 2017 में डीआईजी से शिकायत की थी। उसके बाद नीरज ने एक मॉडल से व्यापारी के खिलाफ महिला थाना में रेप का केस दर्ज करवा दिया।

केस दर्ज होने के बाद सुधीर कोर्ट की शरण में गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। उसके बाद मॉडल और उसके साथी वसूली के लिए दबाव बनाने लगे। साथ ही कहते थे कि हमारी गैंग में कई लड़कियां हैं, उनसे भी अलग-अलग थानों में केस दर्ज करवा देंगे। इसके नाम पर मॉडल ने व्यापारी से 8 लाख रुपये ऐंठा। हालांकि सभी आरोपी कह रहे हैं कि पुलिस को भ्रम में डालने के लिए सुधीर ने ऐसा किया है।

Exit mobile version