• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल को प्रताड़ित व अपमानित कर रहे मोदी: संजय सिंह

Writer D by Writer D
14/04/2024
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Sanjay Singh

Sanjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि दिल्लीवालों के चहेते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार ने जेल में प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है।

श्री सिंह (Sanjay Singh)  ने श्री केजरीवाल को जेल में मिले अधिकारों मे कटौती करने को लेकर शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि तीन बार प्रचंड बहुमत से निर्वाचित और दिल्ली के दो करोड़ लोगों के मुख्यमंत्री के साथ केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर प्रताड़ना की कार्रवाई की जा रही है। उनका मनोबल तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। जेल में जो न्यूनतम अधिकार और सुविधा मिलती है, उसको भी खुलेआम छीनने का प्रयास किया जा रहा है। जो काम तिहाड़ जेल के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा वह प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में हो रहा है।

केजरीवाल के साथ नहीं होने दी पत्नी सुनीता की फेस टू फेस मुलाकात, संजय सिंह का दावा

उन्होंने (Sanjay Singh)  कहा कि जेल का नियम 602 और 605 यह कहता है कि किसी की भी मुलाकात आमने-सामने कराई जा सकती है और यह अधिकार जेल प्रशासन को होता है। जेल में बंद श्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी और परिवार चिंतित और परेशान हैं। उनके माता-पिता बीमार हैं। ऐसे में श्री अरविंद केजरीवाल का हाल-चाल जानने के लिए जब सुनीता केजरीवाल आवेदन करती हैं तो उनको कहा जाता है कि आप आमने-सामने मुलाकात नहीं कर सकते हैं। आप किसी कमरे में बैठकर मुलाकात नहीं कर सकते हैं। आपको कांच की दीवार के आरपार बैठकर मुलाकात करनी होगी। तिहाड़ जेल का इतिहास उठाकर देख लीजिए कि लोगों की फेस टू फेस बैठकर मुलाकात कराई जाती है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपमानित करने और उनका मनोबल को तोड़ने के उद्देश्य से कहा जाता है कि कांच के दीवार में मुलाकात होगी।

आप नेता (Sanjay Singh) ने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल उस शख्स का नाम है, जिसने आईआरएस की नौकरी को लात मारकर देश सेवा का संकल्प लिया था। जिसने सिद्धांतों की बात आई तो 49 दिन की सरकार में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का काम किया और जेल में उस इंसान के साथ इस तरह का सलूक हो रहा है।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational newsSanjay Singh
Previous Post

उत्तराखंड में बोलीं प्रियंका- खुद की तारीफ खुद करते हैं मोदी, सब भ्रष्ट केवल वही पाक…

Next Post

यह चुनाव संविधान मंथन और अधिकार बचाने का : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

यह चुनाव संविधान मंथन और अधिकार बचाने का : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

19/05/2023
world's corona updates

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.62 करोड़ के पार, 8.67 लाख से अधिक की मौत

04/09/2020

दिया मिर्जा अपने जन्मदिन पर करेंगी ये खास काम, दान करेंगी इतने लाख रुपए

01/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version