• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिया मिर्जा अपने जन्मदिन पर करेंगी ये खास काम, दान करेंगी इतने लाख रुपए

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दीया मिर्जा 9 दिसंबर को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। इस बर्थडे को वो बेहद खास अंदाज में और अलग तरह से सेलिब्रेट करेंगी। दीया अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले फोरेस्ट वॉरियर्स यानी वन रक्षकों के परिवार के लिए लाभदायक प्लान बना रही हैं। यह किसी से छुपा नहीं है कि दीया पर्यावरण बचाने की वकालत करती हैं और इससे जुड़े प्रोजेक्ट में कैंपेन का हिस्सा बनती हैं। उन्होंने एक फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म ‘मिलाप’ के जरिए बताया कि वह अपने 40वें जन्मदिन पर 40 लाख रुपए दान करेंगी।

दीया मिर्जा ने आज एक ट्वीट कर अपने इस वचन के बारे में बात की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”इस साल मेरे जन्मदिन पर, मैं उन सभी से अनुरोध करना चाहता हूं जो मुझे गुलदस्ते या गिफ्ट भेजना चाहते हैं, इसके बजाय हमारे वनरक्षकों की मदद के लिए डब्ल्यूटीआई को दान करें। जन्मदिन का इससे अच्छा तोहफा नहीं हो सकता! आपका गिफ्ट भारत के ‘जंगल के संरक्षक’ के शोक संतप्त परिवारों का समर्थन करने में मदद करेगा, जिन्होंने हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा करते हुए कोविड 19 में अपनी जान गंवाई।”

BB 15: अभिजीत बिचुकले बन सकते है बिग बॉस का विनर, जानें पूरा मामला

दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने आगे कहा, “9 दिसंबर को अपने 40वें जन्मदिन से शुरुआत करते हुए, अगले 40 दिनों तक, मैं हर दिन एक लाख रुपये दान करूंगी और उम्मीद करती हूं कि आप सभी (अपनी क्षमता के हिसाब से या मेरे बराबर या इससे ज्यादा राशि मेरे साथ योगदान) करेंगे। हम अपने सामूहिक प्रभाव को ज्यादा से ज्यादा लोंगों के बीच पहुंचाना चाहते हैं!”

दीया मिर्जा ने यह भी लिखा,”जंगल के हमारे संरक्षक, हमारे वन संरक्षक प्रकृति की सेवा में अपनी जान जोखिम में डालते हैं। वे अक्सर सबसे कठिन इलाके, खराब मौसम, जंगली जानवरों या शिकारियों के हमलों में दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। जब कोरोना की दूसरी लहर होती है, देश भर में देशव्यापी लॉकडाउन के वजह से ये पुरुष और महिलाएं पैदल हमारे देश के जंगलों में गश्त कर रहे थे।”

दीया मिर्जा ने आगे लिखा, “मार्च और जून 2021 के बीच, जब हम में से ज्यादातर लोग जब घर में रुके हुए थे, तब भारत ने 500 से ज्यादा वन संरक्षकों को कोरोना की वजह से खो दिया।” बता दें कि दीया संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर हैं।

Tags: diya mirzaDiya Mirza birthdayDiya Mirza imagesDiya Mirza moviesDiya Mirza news
Previous Post

BB 15: अभिजीत बिचुकले बन सकते है बिग बॉस का विनर, जानें पूरा मामला

Next Post

UPPSC प्री का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
uppsc result

UPPSC प्री का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Jagadguru Rambhadracharya

कानून को वापस लेना ही होगा… UGC को लेकर रामभद्राचार्य का सरकार पर हमला

21/02/2026
Omicrone variant

इस साइंटिस्ट का दावा, Omicrone वेरिएंट के हर म्यूटेशन पर कारगर है ये दवा

07/12/2021
Murder

युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

21/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version