• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी जी आप किसानों के घर में डाका डालने का काम कर रहे हैं : राहुल

Writer D by Writer D
14/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
rahul gandhi

rahul gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अजमेर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून के जरिए देश की 40 प्रतिशत आबादी को बेरोजगार करने की साजिश रची हैं।

श्री राहुल राजस्थान के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अजमेर जिले के रूपनगढ़ में आयोजित किसानों की टैक्टर रैली को संबोधित करते हुये कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 40 प्रतिशत लोगों का धंधा केवल दो मित्र उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी की है। इससे किसान छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर, रेडी पटरी वाले आदि सभी बेरोजगार हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पहले कानून का लक्ष्य उद्योगपतियों के हाथों कृषि व्यवसाय का नियंत्रण देना है। इस कानून के मुताबिक सबसे बड़े उद्योगपति देश भर में जितना भी अनाज, फल एवं सब्जियां जमा करना चाहते हैं रख सकते हैं। अभी भी अनाज, फल, सब्जी के व्यवसाय का करीब 40 प्रतिशत नियंत्रण देश के इन्हीं दो उद्योगपतियों के हाथों में हैं। कृषि कानून लागू होने के बाद इनका 80 से 90 प्रतिशत कृषि व्यवसाय पर नियंत्रण हो जायेगा। इससे मंडियों की आवश्यता नहीं रहेगी। इससे किसान, फल सब्जी विक्रेता, रेहड़ी वाले और छोटे व्यापारी बेरोजगार हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि किसान मर जायेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे।

श्री गांधी ने कहा कि दूसरा कानून जमाखोरी बढ़ाने का है। इसके तहत उद्योपगतियों द्वारा अनाज, फल सब्जियां खरीदकर स्टोरेज कर लेंगे और बाद में उन्हीं किसानों को ऊँचे दामों पर बेचेंगे। इससे किसान बर्बाद हो जायेंगे।

नासिक के किसान का कमाल : अब सफेद नहीं खाइए पीली और गुलाबी फूल गोभी

श्री गांधी ने कहा कि तीसरे कानून के तहत कोई भी किसान उद्योगपतियों के सामने जाकर अपनी उपज का सही दाम मांगने के लिए अदालत में जाकर अपना पक्ष रखने का अधिकार नहीं मिल सकेगा।

श्री गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद जीएसटी, नोटबंदी से पहले से छोटे व्यापारियों, मजदूरों एवं किसानों को परेशान कर रखा है। इन तीनों कृषि कानूनों वापस लेने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाने के लिए केवल किसानों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि मजदूर, छोटे व्यापारी एवं युवा और हिन्दुस्तान के सभी लोगों की यह जिम्मेदारी हैं। यह केवल कृषि का विषय नहीं है बल्कि भारत माता का मामला है।

श्री गांधी ने श्री मोदी द्वारा किसानों से बातचीत करने के बयान पर कहा कि मोदीजी पहले तीनों कृषि कानून वापस लें तभी किसान उनसे बात करेगा। उन्होंने कहा कि श्री मोदी आप किसानों के घर में डाका डालने का काम कर रहे हैं और दूसरी ओर बातचीत करने का न्यौता भी दे रहे हैं।

योगी के फैसले से 2.5 लाख लोगों को राहत, लॉकडाउन उल्लंघन में दर्ज मुकदमे होंगे रद्द

इससे पूर्व श्री गांधी किशनगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद वह अजमेर जिले के सुरसरा गांव में लोकदेवता वीर तेजाजी के मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह ड़ोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया सहित अन्य लोग उनके साथ उपस्थित थे।

Tags: Kisan andolanNational newsrahul gandhi
Previous Post

बसंत पंचमी पर राशिनुसार करें सरस्वती मंत्र का जाप, होंगे बड़े लाभ

Next Post

किसानों और जनसामान्य को धोखा दिया है भाजपा सरकार ने : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

किसानों और जनसामान्य को धोखा दिया है भाजपा सरकार ने : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Seema Haider

सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर युवक ने दबाया गला फिर बरसाएं थप्पड़

04/05/2025

कलयुगी पिता ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, मचा कोहराम

24/04/2022
Gold-Silver

फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक

11/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version