• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर दिन 1.50 लाख से अधिक कोविड-19 की टेस्टिंग की जाए : योगी

Writer D by Writer D
27/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण की वृद्धि को देखते हुए होली सहित अन्य त्योहारों एवं पंचायत चुनाव इसके बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के साथ सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ एकत्र न हो इसके लिए पुलिस को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इन अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सा कर्मी, औषधि, मेडिकल उपकरण तथा बैकअप सहित ऑक्सीजन का समुचित प्रबन्ध हर स्थिति में उपलब्ध रहे।

उन्होंने कहा कि कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था को सुचारु ढंग से संचालित किया जाए। इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग करते हुए लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर यात्रियों की सघन कोविड जांच की जाए। संक्रमित पाए जाने पर ऐसे व्यक्तियों के लिए क्वारंटीन की व्यवस्था करते हुए इनके इलाज का प्रबन्ध किया जाए।

अरब और भारत के बीच संबंध बहुत पुराने हैं : प्रो. रिज़वान

श्री योगी ने कहा कि प्रतिदिन 1.50 लाख से अधिक कोविड-19 की टेस्टिंग की जाए। उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति के अधिक से अधिक काॅन्टैक्ट्स को चिन्हित करते हुए ऐसे लोगों की जांच कराई जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों के माध्यम से बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी एकत्र की जाए। इससे संक्रमित पाए गए ऐसे लोगों को क्वारंटीन करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक करें।

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक उपयोग किया जाए। लोगों को मास्क के अनिवार्य उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ एकत्र न होने देने के लिए पुलिस को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आर के तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogicorona cases in upcorona vaccination in upup news
Previous Post

शनिवार को भूलकर नहीं खरीदनी चाहिए ये 8 चीजें, शनि देव हो जाएंगे कुपित

Next Post

सपा, बसपा की सरकारों ने जातिवाद फैलाकर जनता से सिर्फ वोट लिया : नंदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
Next Post
Nand Gopal Nandi

सपा, बसपा की सरकारों ने जातिवाद फैलाकर जनता से सिर्फ वोट लिया : नंदी

यह भी पढ़ें

बेटियों का बढ़ा मान, सेना में पहली बार 5 महिला अफसर हुई कर्नल पद पर प्रमोट

23/08/2021
shreyas ayer

श्रेयस अय्यर : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम ने कहां गंवा दिया था मैच

29/10/2020

प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्षों में शहरीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए : योगी

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version