Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Corona In India : देश में कोरोना के 39 हजार से ज्यादा मिले एक्टिव केस, 541 मरीजों की मौत, रिकवरी दर 97% हुआ

नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 39,097 नये मामले सामने आये हैं और 546 लाेगों की इस महामारी से मौत हुई है। इस बीच शुक्रवार को 42 लाख 67 हजार 799 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 42 करोड़ 78 लाख 82 हजार 261 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

पुलिस कमिश्नर की बढ़ी पावर, LG ने दिया किसी को भी हिरासत में लेने का अधिकार

स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,097 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 13 लाख 32 हजार 159 हो गया है। इस दौरान 35,087 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ पांच लाख तीन हजार 166 हो गयी है। सक्रिय मामले 3464 बढ़कर चार लाख आठ हजार 977 रह गये हैं। इसी अवधि में 546 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 20 हजार 016 हो गया है।

बच्चों के लिए मॉडर्ना की वैक्सीन को यूरोप में मिली मंजूरी, ट्रायल में सामने आए थे अच्छे रिजल्ट

महाराष्ट्र में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़ी

देश में सक्रिय मामलों की दर 1.31 फीसदी, रिकवरी दर 97.35 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 607 बढ़कर 98120 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 5979 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6022485 हो गयी है जबकि 167 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 131205 हो गया है।

इस घर से निकले 40 सांप और 90 अंडे, पकड़ने में रेसक्यू टीम के भी छूटे पसीने

प्रमुख राज्यों के कोरोना अपडेट-

केरलयहां शुक्रवार को 17,518 लोग संक्रमित पाए गए। 11,067 लोग ठीक हुए और 132 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्रयहां शुक्रवार को 6,753 लोग संक्रमित पाए गए। 5,979 लोग ठीक हुए और 167 लोगों की मौत हो गई।

दिल्लीयहां शुक्रवार को 58 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 69 लोग ठीक हुए और एक व्यक्ति की मौत।

उत्तर प्रदेश- यहां शुक्रवार को 57 लोग संक्रमित पाए गए। 86 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हुई।

गुजरातराज्य में शुक्रवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 61 लोग ठीक भी हुए।

राजस्थानयहां शुक्रवार को 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 66 लोग ठीक भी हुए।

मध्यप्रदेशयहां शुक्रवार को 11 नए मामले सामने आए और 24 लोग ठीक भी हुए।

Exit mobile version