• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में 24 घंटे के अंदर 40 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले

Desk by Desk
21/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
कोरोना पॉजिटिव corona positives

कोरोना पॉजिटिव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर देश में जारी है। देश में सर्वाधिक संक्रमित महाराष्ट्र के साथ साथ करीब 10 राज्यों में कोरोना वायरस के केसेज में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन 24 घंटे के अंदर 40 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले।

देश में लगातार तीसरे चौथे दिन 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा एक्टिव केसेज में बढ़ोत्तरी हुई, जिसके बाद देश में एक्टिव केसेज की संख्या तीन लाख से ऊपर पहुंच गई। फरवरी में यह संख्या गिर कर डेढ़ लाख से नीचे पहुंच गई थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल पहली बार आठ सौ से ज्यादा नए केसेज सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश के तीन शहरों- भोपाल, इंदौर और जबलपुर में हार्ड लॉकडाउन लागू हो गया है तो महाराष्ट्र के नागपुर में लॉकडाउन 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया। गुजरात के सूरत में शनिवार और रविवार को टेक्सटाइल मिल्स को बंद रखने का फैसला किया गया है।

भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन से पसरा सन्नाटा

शनिवार को देर रात तक पूरे देश में 41,662 नए केसेज आए थे, जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर एक करोड़ 16 लाख के करीब पहुंच गई थी। शनिवार को 24 घंटे में 20 हजार के करीब एक्टिव केस बढ़े और देश में एक्टिव केसेज की संख्या बढ़ कर तीन लाख चार हजार के करीब पहुंच गई।

देश के सर्वाधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में शनिवार को रिकार्ड संख्या में 27,126 नए मरीज मिले, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 24 लाख 49 हजार 147 हो गई। राज्य में 92 लोगों की मौत भी हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 53,300 हो गई। शनिवार को महाराष्ट्र में 13,588 मरीज ठीक हुए। इस तरह 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़ गए। महाराष्ट्र में एक लाख 91 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हो गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को नए संक्रमितों की संख्या आठ सौ से ऊपर पहुंच गई। राज्य में 813 नए केस आए। दिल्ली में एक्टिव केसेज की संख्या 3,409 हो गई है। दिल्ली में हर दिन 15 फीसदी से ज्यादा नए मरीज बढ़ रहे हैं।

पंजाब में शनिवार को लगातार चौथे दिन नए मरीजों की संख्या दो हजार से ऊपर रही। राज्य में 2,587 नए मामले आए और 38 लोगों की मौत हुई। राज्य में एक्टिव केस 16,988 हो गए हैं। मध्य प्रदेश में शनिवार को 1,380 नए संक्रमित मिले और 571 लोग इलाज से ठीक हुए। राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या बढ़ कर 7,344 हो गई।

शनिवार को केरल में 2,078 नए केसेज आए और 2,211 लोग इलाज से ठीक हुए। वहां एक्टिव केसेज की संख्या 25 हजार से थोड़ी ज्यादा है। दक्षिण के राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

कर्नाटक में 1,798 नए केस मिले, जबकि सिर्फ 1,030 लोग इलाज से ठीक हुए। राज्य में सात लोगों की मौत भी हुई। तमिलनाडु में 1,243 मरीज आए और 634 मरीज इलाज से ठीक हुए। हरियाणा में शनिवार को 821 नए मरीज मिले। छत्तीसगढ़, गुजरात सहित कई राज्यों ने देर रात तक आंकड़े अपडेट नहीं किए थे। इनके आंकड़े आने के बाद संक्रमितों की संख्या 43 हजार से ऊपर जा सकती है।

Tags: 24 hours in the countryCorona positivesMore than 40 thousand corona positives foundकोरोना पॉजिटिवकोरोना पॉजिटिव केस
Previous Post

उद्धव सरकार बताए सचिन वाजे को किसके दबाव में लाया गया?

Next Post

बैडमिंटन : पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

Desk

Desk

Related Posts

Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Next Post

बैडमिंटन : पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

यह भी पढ़ें

anurag thakur

अनुराग ठाकुर : ट्विटर पर ITR से साइबर धोखाधड़ी तक की शिकायतों की शुरू की मुहिम

28/09/2020

सहकारिता क्षेत्र की सभी संस्थाएं निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं : मुकुट बिहारी

26/08/2021
dry dates and milk benefits

जानें सर्दियों में छुहारे वाले दूध के सेवन के फायदे

03/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version