• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन होगा अयोध्या की रामलीला का भव्य आयोजन, 50 से ज्यादा सेलिब्रिटी करेंगे अभिनय

Writer D by Writer D
23/09/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ayodhya Ramlila

Ayodhya Ramlila

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हर साल की तरह इस साल भी रामलीला ( Ayodhya Ramlila) का भव्य आयोजन होगा। यह आयोजन 14 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस बार रामलीला में 50 से ज्यादा बॉलीवुड कलाकार अभियन करते नजर आएंगे, जिनमें 11 अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। पिछले साल रामलीला (Ramlila) आयोजन को 25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। इस साल इसे 50 करोड़ लोगों तक पहुंचाने की योजना है।

दरअसल, नवरात्र के अवसर पर अयोध्या में होने वाली रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। इसकी शुरुआत कोरोना काल में हुई थी। वहीं साल 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष (ऑफलाइन और ऑनलाइन) रूप से रामलीला को देखा था। इस साल रामलीला को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की योजना है।

कई बड़ी हस्तियां करेंगी रामलीला (Ramlila) में अभिनय

इस साल होने वाली रामलीला (Ramlila)  में 50 से ज्यादा सेलेब्रिटी रामलीला में अभिनय करते नजर आएंगे। इनमें अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री, अमिता नांगिया, शीबा, रितु शिवपुरी, ममता सिंह, जिया, लिली, मांगिशा, पायल गोगा कपूर और प्रतिभा के नाम भी शामिल हैं।

इनके अलावा गजेंद्र चौहान (राजा जनक), रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन (केवट), वरुण सागर (हनुमान जी), सुनील पाल (नारद) की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, राहुल भूचर (श्री राम), शिव आकाशदीप (कुंभकरण), बनवारी लाल झोल (परशुराम), मनोज बक्शी (राजा दशरथ), में दिखेंगे।

सपा एमएलए इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, पक्ष के गवाह ने तीसरे भाई को भी फंसाया

गुलशन पाण्डेय और अवतार गिल भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रामलीला को लेकर हरियाणवी फिल्मों की कलाकार ममता सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि भगवान राम की जन्मभूमि पर उन्हें काम करने का मौका मिल रहा है। इस रामलीला में उनका  किरदार कैकेयी का है।

इस साल रामलीला (Ramlila)  का चौथा संस्करण

बता दें कि साल 2020 में 16 करोड़ से ज्यादा लोगों ने रामलीला देखी थी। 2021 में आंकड़ा 22 करोड़ पर पहुंच गया था। साल 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अयोध्या की इस खास रामलीला को देखा था।

इस साल 14-24 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। यह अयोध्या में होने वाली रामलीला का चौथा संस्करण हैं। हर साल की तरह इस साल भी नया घाट में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होने वाली इस रामलीला का लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब, दूरदर्शन टीवी और कई सैटेलाइट टीवी चैनल पर की जाएगी।

Tags: ayodhya newsAyodhya Ramlilaup news
Previous Post

सपा एमएलए इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, पक्ष के गवाह ने तीसरे भाई को भी फंसाया

Next Post

काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे सचिन तेंदुलकर, विधि-विधान से की बाबा की पूजा अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

Ayodhya
उत्तर प्रदेश

250 करोड़ से और चमकाएंगे अयोध्या को

14/02/2026
Sports College
उत्तर प्रदेश

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

14/02/2026
Bomb threat to School
उत्तर प्रदेश

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंड़ाफोड़, एसटीएफ ने 6 को किया अरेस्ट

14/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

अब मऊ की पहचान माफिया से नहीं, महादेव से होगी: एके शर्मा

14/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ग्राम चौपाल कार्यक्रमों से होता ग्रामीण समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान: उप मुख्यमंत्री

14/02/2026
Next Post
Sachin Tendulkar

काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे सचिन तेंदुलकर, विधि-विधान से की बाबा की पूजा अर्चना

यह भी पढ़ें

cm yogi

उप्र वह सब कार्य करेगा, जो नये भारत की आवश्यकता है : सीएम योगी

06/05/2022
Arrested

सांसद का पुत्र बताकर पुलिस को धमकाने वाले दो गिरफ्तार

18/01/2023
akhilesh-yogi

CM योगी और अखिलेश यादव Twitter पर आए ‘एक साथ’, जानें पूरा मामला

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version