• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र वह सब कार्य करेगा, जो नये भारत की आवश्यकता है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज जनपद अयोध्या में सरयू (Saryu) नदी के गुप्तार घाट पर महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’की परिकल्पना को साकार करने की श्रंखला का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री योगी (Yogi) ने कहा कि महाराणा प्रताप ने भारत के शौर्य एवं पराक्रम का लोहा पूरी दुनिया के सामने मनवाया है। महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में अभाव की चिंता किए बिना जंगलों में रहते हुए विपरीत परिस्थितियों में सैन्य संगठन खड़ा किया था। महाराणा प्रताप ने देश सेवा के जज़्बे से गुलामी की जंजीरों को तोड़ने और देश प्रेम के भाव को जाग्रत करने का कार्य किया। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज का नाम हर व्यक्ति श्रद्धा से लेता है। इन महापुरुषों ने देश सेवा के लिए अपना जीवन उत्सर्ग कर दिया।

yogi

मुख्यमंत्री योगी (yogi) ने कहा कि अयोध्या का अपना महात्म्य है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा अयोध्या को दुनिया की सबसे सुन्दरतम नगरी के रूप में स्थापित करने के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के कर-कमलों और सभी के सहयोग से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

मां का आशीर्वाद लेकर अवधपुरी पहुंचे योगी

अयोध्या में पर्यटन विकास की सभी सम्भावनाओं को विकसित करने के कार्य किए जा रहे हैं। आज अयोध्या सज-संवर रही है, दुनिया अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम को देख रही है। उत्तर प्रदेश वह सब कार्य करेगा, जो नये भारत की आवश्यकता है। अयोध्या के विकास के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से तत्पर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने एक पुस्तक का विमोचन भी किया।

yogi

लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह, कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा कार्यक्रम आयोजक समिति-अखिल भारतीय क्षत्रिय परिषद के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मलिन बस्ती पहुंचे सीएम योगी, मनीराम के घर किया ‘सहभोज’

Tags: ayodhya newscm yogicm yogi adityanathCM Yogi Adityanath 2022cm yogi adityanath newsCM Yogi Adityanath news 2022cm yogi aditynathmaharana pratapSaryuup news
Previous Post

पूनम पाण्डेय ने किया घरेलू हिंसा का खुलासा, Ex हसबैंड ने इतनी बेरहमी से पीटा

Next Post

शादी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और तलवारें, चार लोग हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

शादी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और तलवारें, चार लोग हिरासत में

यह भी पढ़ें

Mahtari Vandan Yojana

महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, अब तक 62 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

16/02/2024
फाइजर वैक्सीन Pfizer vaccine

क्यों सभी को नहीं लगवानी पड़ेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए एक्सपर्ट की राय

02/12/2020
CM Yogi

इस चुनावी महाभारत में दुर्योधन और दुशासनों के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में हैं पीएम मोदीः सीएम योगी

16/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version