• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Moscow Attack: मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हुयी

Writer D by Writer D
23/03/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Moscow Attack

Moscow Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow Attack) में एक कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं।

रूस की जांच समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं आतंकवादी हमले स्थल – मॉस्को ओब्लास्ट में क्रोकस सिटी हॉल से मलबे को हटाने का काम जारी था क्योंकि वहां से और शव पाये गये थे।
प्रारंभिक निरीक्षण के बाद समिति ने कहा कि आतंकवादियों ने कॉन्सर्ट हॉल में छोड़े गए गोला-बारूद के साथ-साथ स्वचालित हथियारों का भी इस्तेमाल किया।

समिति ने कहा कि बैलिस्टिक, जेनेटिक और फिंगरप्रिंट जांच की जा रही है। समिति ने यह भी कहा है कि यह भी स्थापित हो गया है कि आतंकवादियों ने परिसर में आग लगाने के लिए ज्वलनशील तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया था।
रूस की खुफिया एजेंसियों ने मास्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हमले के मामले की जांच के संबंध में 11 लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें चार आतंकवादी बताए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी क्रोकस सिटी हॉल हमले में सीधे तौर पर शामिल थे।

समिति ने कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास ब्रांस्क क्षेत्र में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

Moscow Attack: ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी, सामने आईं आतंकियों की तस्वीरें

मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी हुई और उसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी की।

रूस की जांच समिति ने आतंकवादी हमले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। समिति ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है और कैमरा रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है।

आतंकवादी संगठन ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके लड़ाकों ने मॉस्को के बाहरी इलाके पर हमला किया था। इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गये और कई घायल हुए।

Tags: # world newsinternational NewsMoscow AttackRussia
Previous Post

रामनवमी पर नहीं हो सकेगा रामलला का सूर्य अभिषेक, चंपत राय ने बताई यह वजह

Next Post

बसपा से मिलकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, पहले घोषित सीटों की सूची ली वापस

Writer D

Writer D

Related Posts

Masud Uddin Chaudhary
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में पूर्व सैन्य अधिकारी मसूद उद्दीन चौधरी गिरफ्तार

24/03/2026
Flight Collides
Main Slider

न्यूयॉर्क में फायर ट्रक के परखच्चे उड़े, यहूदी यात्रियों से भरी फ्लाइट में मची चीख-पुकार

23/03/2026
Iran's Foreign Minister Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे… ईरान की कड़ी चेतावनी

21/03/2026
Kabul Attacked
Main Slider

काबुल में कत्लेआम: पाकिस्तानी बमबारी में अस्पताल तबाही का मंजर, तालिबान ने दी ‘जंग’ की खुली चेतावनी

17/03/2026
Nepal Bus Accident
अंतर्राष्ट्रीय

गोरखा में भीषण बस हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की जान गई

15/03/2026
Next Post
Pallavi Patel

बसपा से मिलकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, पहले घोषित सीटों की सूची ली वापस

यह भी पढ़ें

संजय सिंह

यूपी में अपराध की बाढ़, सरकार को परवाह नहीं : संजय सिंह

11/09/2020
cm manohar lal khattar

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम खट्टर, किसानों के प्रदर्शन पर होगी बातचीत

12/01/2021
Planets

शनि, राहु और सूर्य ग्रह बना रहे हैं ये खतरनाक योग, ये राशि वाले रहें अलर्ट

08/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version