• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटी को जन्म देने पर मां को सुला दिया मौत की नींद

Writer D by Writer D
30/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मिर्जापुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में बेटी को जन्म देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला। आरोप है कि मृतका के एक 2 साल का एक बेटा है। 13 दिन पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही ससुरालवाले उसे ताना मारने लगे। मृतका ने जब इसका विरोध किया तो उसे जहर दे दिया। फिलहाल मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

बता दें कि लालगंज थाने में हलिया थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर निवासी जगन सिंह शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी शिवाली देवी (23) की शादी 2019 में मेवड़ी गांव निवासी दीपक सिंह के साथ हुई थी। 13 दिन पहले शिवाली ने एक बेटी को जन्म दिया। हम लोग बेटी के जन्म से बहुत खुश थे कि घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है, लेकिन शिवाली के घर वाले एक बेटा होने के बावजूद दूसरा बेटे की चाह रखे हुए थे।

बेटी के जन्म के बाद से ही उन लोगों के हाव-भाव बदल गया था। सास, ससुर और पति सभी शिवाली ताना मारते थे कि बेटी को जन्म दिया है तो उसकी शादी-ब्याह के लिए अपनी ससुराल से दहेज लेकर आवो। ससुरालियों के ताने से शिवाली परेशान हो गई थी। उसने फोन पर ही अपनी परेशानी हमें बताई थी, लेकिन हम लोगों ने समझाया था कि सब ठीक हो जाएगा।

जगन सिंह ने कहा कि बीते बुधवार को ससुरालियों ने शिवाली के साथ पहले तो मारपीट की फिर जहर खिला दिया। किसी को शक न हो इसलिए हम लोगों को सूचना दी कि शिवाली की तबीयत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती है। जब हम लोग वहां पहुंचे तो ससुरालवाले फरार हो गए थे। जगन सिंह ने बताया कि गुरुवार को इलाज के दौरान शिवाली की मौत हो गई।

आफत की बारिश, 3 लोगों की मौत

वहीं जगन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर तहसीलदार, सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार ससुरालियों की तलाश में जुटी है।

Tags: crime enwsmirjapur newsMurder Newsup news
Previous Post

आफत की बारिश, 3 लोगों की मौत

Next Post

2014 के पहले सत्ता कुछ लोगों की जागीर थी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post

2014 के पहले सत्ता कुछ लोगों की जागीर थी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

UP Board

जाने कब जारी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, कहां मिलेगा टाइम टेबल

27/11/2023
UPSIDA

यूपीसीडा का हरित औद्योगिक मॉडल बना मिसाल

27/07/2025
Four children drowned in the pond

गड्ढे के पानी में डूबकर पांच बच्चों की मौत

20/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version