• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2014 के पहले सत्ता कुछ लोगों की जागीर थी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, महाराजगंज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे के जयपुरिया स्टेडियम में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधित किया। विरोधियों पर वार करते उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, ”वर्ष 2014 से पहले सत्ता कुछ लोगों की जागीर थी।”

जन विश्वास यात्रा को सफल बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों तथा वर्ष 2014 के बाद की सरकार में फर्क साफ नजर आता है। वर्ष 2014 से पहले सत्ता कुछ लोगों की जागीर थी। गरीबों को आवास नहीं मिलता था। उस समय की सरकार गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं का धन डकारने का काम करती थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद विधवा, वृद्धा, दिव्यांगजनों का पेंशन की धनराशि बढ़ी है। उनको राशन और उपचार की सारी सुविधाएं प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराई है। यह फर्क चेहरे बदलने से हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। हर गरीब तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंची हैं। इस डबल इंजन की सरकार ने राशन के साथ दाल, खाद्य तेल, चीनी और नमक हर माह देने का काम किया है।

उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इनकी सरकारों ने देश में अराजकता फैलाने, किसी भी त्योहार में दंगा करवाने और सरकारी धन का बंदरबांट करने का काम किया है। लेकिन योगी व मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जीवन के परिवर्तन का वाहक बनकर सबका साथ, सबका विकास को चरितार्थ किया है।

उत्तर प्रदेश में अब तक 40.91 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को गिनाया और कहा, ”भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिना रुके, बिना थके और बिना झुके ही पौने पांच साल में जनता का विश्वास जीतने का काम किया है। वैश्विक स्तर पर देश-प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ाने, हाईवे, एयरवे, जल मार्ग तथा रेलवे सुविधाएं बढ़ाई हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड देकर गरीबों को 05 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा मुहैया कराई है।

इस अवसर पर उन्होंने 437 करोड़ रुपए की लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें पीपी मॉडल पर महाराजगंज में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, ऑक्सीजन प्लांट, हाईवे, देवी स्थलों का विकास शामिल है।

इसके पूर्व स्टेडियम में पहुंचे जन विश्वास यात्रा का ढोल नगाड़े की धुन पर भारी भीड़ ने स्वागत किया। शुरू में आसमान में बादल छाए रहने के कारण भीड़ कम थी, लेकिन जैसे ही सूर्य देव के प्रकाश तेज हुआ लोगों की भीड़ बढ़ गई।

Tags: cm yogiMaharajganj newsup newsYogi News
Previous Post

बेटी को जन्म देने पर मां को सुला दिया मौत की नींद

Next Post

चाट की दुकान पर हुई फायरिंग में 3 युवक घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
Firing

चाट की दुकान पर हुई फायरिंग में 3 युवक घायल

यह भी पढ़ें

मस्जिद धमाके का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई आतंकी हमलो में रहा शामिल

22/04/2022
suspended

इटावा : कुख्यात अपराधी को गोपनीय सूचना मुहैया कराने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित

22/10/2020
ashutosh tandon

चार वर्षों में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को काफी नगरीय सुविधाओं में प्रगति हासिल हुई : टंडन

11/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version