• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांसद कौशल किशोर ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- नशा मुक्त होकर मनाएं होली का त्योहार

Writer D by Writer D
28/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Kaushal Kishore's brother dies of Corona

Kaushal Kishore's brother dies of Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज सीट से बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने लोगों से नशा मुक्त होली मनाने की अपील की है। इसके लिए शनिवार राजधानी के बीकेटी इलाके में सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में पदयात्रा भी निकाली गई। इस पदयात्रा की शुरुआत बड़ी बाजार से हुई, जो सीतापुर रोड स्थित मां चंद्रिका अस्पताल पर संपन्न हुई। इस पदयात्रा में बीकेटी कस्बे के व्यापारियों के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू भी मौजूद रहे।

मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली के त्योहार को नशा मुक्त बनाएं। सांसद कौशल किशोर ने कहा कि हम सभी को मिलकर पान, गुटखा, तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट और शराब को होलिका में जलानी चाहिए।

यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, तीन की मौत

सांसद कौशल किशोर ने कहा कि उन्होंने जिस नशा मुक्त समाज अभियान की शुरुआत की थी, वो अब धीरे-धीरे देश के अन्य राज्यों हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में भी चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं और नशा मुक्ति का संकल्प ले रहे हैं, जिसे देखकर खुशी हो रही है। सांसद कौशल किशोर ने कहा कि नशा मुक्त समाज आंलोदन अब देशव्यापी आंदोलन बन चुका है। इस अभियान के तहत अब तक 70 हजार लोगों ने नशा मुक्त होने का संकल्प लिया है।

धीरे-धीरे यह सभी गांवों में भी ये अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। सांसद ने सभी से निवेदन किया है कि होली पर किसी प्रकार का नशा न करें, क्योंकि इससे कुरुतियां जन्म लेती हैं। नशा करने से परिवार में झगड़े होते हैं, लोग नशे में धुत होकर सड़कों पर पड़े रहते हैं। साथ ही सड़क दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है, इसलिए नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लें।

जानिए क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, देश में है होली की मस्ती की धूम

नशा मुक्त समाज अभियान के तहत शनिवार को बीकेटी (बख्शी का तालाब) में नगर पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू ने जागरूकता पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में लोगों ने ‘निकलो घरों मकानों से, नशा मिटा दो जमाने से’ जैसे नारे लगाए। सांसद ने कहा कि लोग नशे से दूर रहें और अपने घरों में सुरक्षित होली मनाएं। इसी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा निकाली गई। कई प्रदेशों में इस तरह की सांकेतिक पदयात्रा निकाली जा रही है।

सांसद के इस नशा मुक्त आंदोलन के तहत आयोजित पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवदर्शन यादव, भाजपा जिला आईटी सेल के प्रमुख विवेक सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सदाशिव मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद रावत, विनय प्रताप सिंह टीटू, समेत क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

Tags: #happy HoliHoliholi 2021Lucknow Newsmp kaushal kishore
Previous Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Next Post

होली पर इस राज्य में ‘दामाद जी’, करते है गधे की सवारी, निकाला जाता है जुलूस

Writer D

Writer D

Related Posts

More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.
उत्तर प्रदेश

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

01/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने होलिका दहन एवं होली की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

01/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

01/03/2026
cleanliness campaign
उत्तर प्रदेश

2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान

01/03/2026
Next Post
holi 2021

होली पर इस राज्य में ‘दामाद जी’, करते है गधे की सवारी, निकाला जाता है जुलूस

यह भी पढ़ें

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

अभिषेक बनर्जी की जनसभा से पहले TMC नेता के घर पर बम विस्फोट

03/12/2022

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधायक ने किया उद्घघाटन

28/06/2025
CM Dhami

सीएम धामी किताब कौथिग कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- पुस्तकों से अर्जित होता है नया ज्ञान

25/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version