• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SCO सम्मेलन में पीएम मोदी ने पाक को फटकार, कहा- ये शंघाई स्पिरिट का उल्लंघन

Desk by Desk
10/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
SCO सम्मेलन SCO conference

SCO सम्मेलन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)  के राष्ट्र प्रमुखों की परिषद के 20वें शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन देशों के साथ भारत के मजबूत, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं।

दाऊद इब्राहिम की छह संपत्ति नीलाम, दिल्ली के दो वकीलों ने इतनी लगाई बोली

उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि संपर्क बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि हम एक दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हुए आगे बढ़ें, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एससीओ एजेंडा में बार-बार अनावश्यक रूप से द्विपक्षीय मुद्दे लाए जा रहे हैं। जो एससीओ चार्टर और इसकी मूल भावना का उल्लंघन करते हैं।

It is unfortunate that there are unnecessary attempts to bring bilateral issues in the SCO agenda, which is in violation of SCO Charter and Shanghai spirit: Prime Minister Narendra Modi at the 20th Summit of SCO Council of Heads of State pic.twitter.com/AYc0w5FSKe

— ANI (@ANI) November 10, 2020

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का शांति, सुरक्षा और समृद्धि पर दृढ़ विश्वास है। हमने हमेशा आतंकवाद, अवैध हथियारों की तस्करी, ड्रग्स और धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के विरोध में आवाज उठाई है। भारत एससीओ चार्टर में निर्धारित सिद्धांतों के अनुसार एससीओ के तहत काम करने की अपनी प्रतिबद्धता में हमेशा दृढ़ रहा है।

बिहार चुनाव रुझानों में एनडीए को बहुमत, तो राजद ने महागठबंधन की जीत का किया दावा

मोदी ने कहा कि इस अभूतपूर्व महामारी के इस अत्यंत कठिन समय में भारत के फार्मा उद्योग ने 150 से अधिक देशों को आवश्यक दवाएं भेजी हैं। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन उत्पादक देश के रूप में भारत अपनी उत्पादन और वितरण क्षमता का उपयोग इस संकट से लड़ने में पूरी मानवता की मदद करने के लिए करेगा।

मोदी ने कहा कि एक सुधरे हुए बहुपक्षवाद की आवश्यकता है, जो आज की सभी वास्तविकताओं को दर्शाए, जो सभी हिस्सेदारों की अपेक्षाओं, समकालीन चुनौतियों और मानव कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा करे। उन्होंने कहा कि इस कोशिश में हमें एससीओ के सदस्य देशों की ओर से पूरा समर्थन मिलने की अपेक्षा है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अपने 75 साल पूरे किए हैं, लेकिन, कई सफलताओं के बाद भी इसका मूल लक्ष्य अभी अधूरा है। महामारी की आर्थिक और सामाजिक पीड़ा से जूझ रहे विश्व की अपेक्षा है कि संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन आए, जिससे यह अपने लक्ष्यों तक पहुंच सके और उन्हें पूरा कर सके।

Tags: hindi newsnarendra modinews in hindiPakistanprime ministerSCOVirtual Meetingनरेंद्र मोदीपाकिस्तानप्रधानमंत्रीवर्चुअल बैठकशंघाई सहयोग संगठन
Previous Post

दाऊद इब्राहिम की छह संपत्ति नीलाम, दिल्ली के दो वकीलों ने इतनी लगाई बोली

Next Post

भाकियू ने बर्डपुर ब्लॉक प्रांगण में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु लगाया पंचायत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Next Post

भाकियू ने बर्डपुर ब्लॉक प्रांगण में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु लगाया पंचायत

यह भी पढ़ें

CM Yogi listened problems in Janta Darshan

‘बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा हम देंगे’, जनता दर्शन में बोले सीएम योगी

15/05/2023
akhilesh yadav

बौखलायी भाजपा खेल तमाशों पर उतर आयी है : अखिलेश

21/07/2021
red wood sandal

इस बीज से हो सकता है स्तन कैंसर का इलाज!

30/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version