• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालबाग राजा के दरबार में अनंत-राधिका संग पहुंचे मुकेश अंबानी, लिया आशीर्वाद

Writer D by Writer D
14/09/2024
in Main Slider, Business
0
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एशिया के सबसे अमीर इंसान अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) शुक्रवार को रात में अपने परिवार संग मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने यहां भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की, इस दौरान रिलायंस चेयरमैन के अलावा उनके बेटे अनंत अंबानी और छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Anant Ambani-Rahika Merchant) भी यहां पहुंचे थे। यही नहीं बहू श्लोका मेहता भी साथ में थीं।

परिवार समेत की भगवान गणेश की पूजा

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने लालबाग राजा का हाथ जोड़कर आर्शीवाद लिया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मौजूद बेटे अनंत अंबानी और बहुएं राधिका मर्चेंट व श्लोका मेहता भी पूरी तरह से भक्ति भाव में सरावोर नजर आईं। भगवान गणेश की पूजा करने के बाद वे परिवार समेत कड़ी सुरक्षा में वहां से एंटीलिया के लिए निकल गए। सोशल मीडिया पर भी मुकेश अंबानी के परिवार के साथ Lalbaugcha Raja के दरबार में पहुंचने के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

एंटीलिया में दिखी थी गणेश चतुर्थी की धूम

अंबानी फैमिली (Ambani Family) की लालबाग के राजा के प्रति खासी आस्था है और किसी भी शुभ काम या फैमिली फंक्शन के दौरान मुकेश अंबानी के पूरे परिवार को यहां पहुंचते देखा जाता है। अब गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक बार फिर वे बेटे बहूओं के साथ यहां आर्शीवाद लेने पहुंचे थे। इससे पहले बीते दिनों अंबानी हाउस एंटीलिया (Antilia) गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिली थी। यहां पर तीज के दिन गणेश जी को लाया गया था और गणेश चतुर्थी पर विधि विधान के साथ उनकी स्थापना और पूजा की गई थी। इसके बाद 8 सितंबर को अगले बरस जल्दी आना की कामना के साथ उनका विसर्जन किया गया था।

एंटीलिया में लगा था सितारों का जमावड़ा

Antilia में स्थापित किए गए भगवान गणेश का आर्शीवाद लेने के लिए मुकेश अंबानी के दोस्तों, फिल्म जगत के सितारों समेत कई मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। सलमान खान, करीना कपूर, रेखा, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, सारा अली खान, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर और कई अन्य सेलेब्रिटीज ने अंबानी फैमिली के गणेश चतुर्थी समारोह में शिरकत करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

अनंत अंबानी ने भेंट किया था 20 किलो सोने का मुकुट

‘लालबाग चा राजा’ की सबसे बहुप्रतीक्षित पहली झलक सामने आते ही रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे Anant Ambani ने एक मुकुट चढ़ाया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। ऐसा हो भी क्यों न आखिर इस मुकुट को बनाने में 20 किलो सोने का इस्‍तेमाल हुआ है। लालबाग के राजा को अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की ओर से भेंट किए गए इस सोने की मुकुट की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Tags: Lalbagh ka rajaMukesh AmbaniMumbai NewsNational news
Previous Post

अब इस दिन तक भरें UP Board 10वीं-12वीं परीक्षा का फॉर्म, जानें कब होंगे एग्जाम

Next Post

जेल से रिहाई के बाद बजरंग बली के दरबार में पहुंचे केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
IPS
Main Slider

प्रदेश के 29 PPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, बनेंगे IPS

25/05/2026
Today is the thirteenth day of Prateek Yadav's death.
Main Slider

प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, कार्ड में अपर्णा-अखिलेश समेत पूरे परिवार का नाम शामिल

25/05/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

जेल से रिहाई के बाद बजरंग बली के दरबार में पहुंचे केजरीवाल

यह भी पढ़ें

basement wall collapse

बेसमेंट की दीवार गिरने से 5 मजदूर दबे, 3 की मौत

05/06/2025
Swara Bhaskar's mother wins over Corona, defeated after 14 days trouble

स्वरा की माँ ने जीती कोरोना से जंग, 14 दिन की तकलीफ के बाद दी मात

02/05/2021
sandwich

ब्रेकफास्ट में बनाएं ग्रिल्ड चीज एग सैंडविच, नोट करें रेसीपी

24/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version