• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल से रिहाई के बाद बजरंग बली के दरबार में पहुंचे केजरीवाल

Writer D by Writer D
14/09/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जेल से रिहाई के बाद भगवान के दर पर पहुंच गए हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हुए केजरीवाल आज दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन करने पहुंचे और पूजा की। इस दौरान उनके साथ सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और दिल्ली के कई मंत्री भी मौजूद थे।

इससे पहले बेल मिलने के बाद शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज दोपहर 12 बजे भगवान का शुक्रिया अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा।”

बीजेपी पर हमलावर हुए थे सीएम (Arvind Kejriwal)

शुक्रवार को जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी लडाई जारी रहेगी। उन्होंने ये भी कहा है कि मैं सच्चा था, मैं सही था इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया। और जेल से बाहर आने के बाद उनकी ताकत अब 100 गुना बढ़ गई है। यानी उनका कहना है कि 177 दिन जेल में रहकर उनकी ताकत 100 गुना बढ़ गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के जीवन में कोई बड़ा मौका होता है, घर में कोई उपलक्ष्य चुनाव का समय हो या आज उनको इतनी बड़ी राहत मिली हो, वह हनुमान जी का आशीर्वाद लेते हैं।’

लालबाग राजा के दरबार में अनंत-राधिका संग पहुंचे मुकेश अंबानी, लिया आशीर्वाद

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘देश का संविधान इतना मजबूत है, कितनी भी तानाशाह सरकार आ जाए, वो बताता है कि सरकार तो आनी जानी है। ‘ इससे पहले उन्होंने कहा था कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल हरियाणा में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

इन शर्तों पर मिली केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जमानत

अदालत ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कुछ शर्तों के साथ ज़मानत दी है। जैसे, अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री होते हुए भी मुख्यमंत्री के दफ्तर नहीं जा सकते, किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते, इस मामले में जांच को लेकर कोई बयान नहीं दे सकते और जांच में रुकावट डालने और गवाहों को प्रभावित करने की भी कोशिश नहीं कर सकते। ये वो शर्तें हैं, जिनके आधार पर अरविंद केजरीवाल को इस मामले में रेगुलर बेल मिली है।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational news
Previous Post

लालबाग राजा के दरबार में अनंत-राधिका संग पहुंचे मुकेश अंबानी, लिया आशीर्वाद

Next Post

अब इस तारीख तक करा सकेंगे फ्री आधार कार्ड अपडेट, बेहद आसान है प्रोसेस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Next Post
Aadhaar Card

अब इस तारीख तक करा सकेंगे फ्री आधार कार्ड अपडेट, बेहद आसान है प्रोसेस

यह भी पढ़ें

प्याज से फैल रहा सैल्मोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण, जारी किया अलर्ट

07/08/2020
Shot

पिटाई का बदला लेने के लिए शिक्षक को मारी गोली, तमंचा लहराते छात्र फरार

27/10/2023
Pet Odor

कुत्तों में भी होता है डैंड्रफ, जानें इसका कारण और उसके उपाय

08/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version