• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

’20 करोड़ नहीं देने पर जान से मार देंगे’, मुकेश अंबानी को मिली धमकी

Writer D by Writer D
28/10/2023
in Business
0
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें 27 अक्टूबर को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया। जिसमें उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है और ऐसा न करने पर उनकी हत्या करने की धमकी दी गयी है। इस मामले में मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) को 27 अक्टूबर को भेजे गए ई-मेल में लिखा था ‘IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india.’ यानी अगर तुमने हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो हम तुम्हें मार देंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे निशानेबाज हैं।’

इस मामले में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि धमकी 27 अक्टूबर को शादाब खान नाम के व्यक्ति ने भेजी थी।

गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने 29 सितंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ाई थी। मंत्रालय ने उन्हें Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान उद्योगपति खुद करते हैं। इससे पहले उन्हें Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। मुंबई पुलिस ने पिछले साल मुंकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाने की धमकी भरे कॉल आए थे। इस मामले में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

Tags: Business NewsMukesh AmbaniReliance Industries
Previous Post

Valmiki Jayanti: बृहस्पति जी के अवतार थे महर्षि वाल्मीकि

Next Post

आज लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक लगने से पहले कर लें ये खास काम

Writer D

Writer D

Related Posts

स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
RBI
Business

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

08/04/2026
Share Market
Business

जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

08/04/2026
Gold-Silver
Business

आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

05/04/2026
Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
Next Post
Chandra Grahan

आज लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक लगने से पहले कर लें ये खास काम

यह भी पढ़ें

Allahabad High Court

बिजली हड़ताल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट गंभीर, यूनियन पदाधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी

17/03/2023
CM Yogi entered the fray for Delhi assembly elections

मैंने अपनी कैबिनेट के साथ संगम स्नान किया, क्या केजरीवाल व उनकी टीम यमुना में कर सकती है स्नानः योगी

23/01/2025

फ्रीलांसिंग से कमाना है चाहते है पैसे, तो ऐसे बनाएं अपना CV

06/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version