• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जेल में दिया जा रहा जहर’, मुख्तार अंसारी ने लगाई कोर्ट में लगाई गुहार

Writer D by Writer D
22/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने गुरुवार को जेल के खाने में जहर देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसने कहा है कि इससे उसकी तबीयत काफी गंभीर हो गई है और ऐसा लगता है कि कभी भी मृत्यु हो सकती है। मुख्तार अंसारी ने इसे बड़ा षड्यंत्र बताते हुए अदालत से इलाज करवाने की गुहार लगाई है। आज बाराबंकी की एमपी एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर मामले की पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी के वकील ने उसका प्रार्थना पत्र अदालत को सौंपा है।

एंबुलेंस प्रकरण के बाद बाराबंकी की शहर कोतवाली में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) समेत 12 पर दर्ज गैंगस्टर के मामले की सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार को एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव के समक्ष मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया।

जबकि जफर उर्फ चंदा संतकबीरनगर नगर और अफरोज उर्फ चुन्नू गाज़ीपुर जेल से हाजिर हुए। इस दौरान हुई सुनवाई में किसी भी गवाह की उपस्थिति नहीं हुई लेकिन अदालत में मुख्तार अंसारी के वकील ने अदालत को उसका प्रार्थना पत्र सौंपा।

पत्र में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने कहा है कि बीते 19 मार्च को बांदा जेल में उसको जो भोजन उपलब्ध कराया गया उसमें जहर था। इसके सेवन से वह गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसके हाथ पैरों में और शरीर के सभी नसों में दर्द हो रहा है। हाथ पांव ठंडे हो रहे हैं। घबराहट हो रही है। ऐसा लगता है कि कभी भी मृत्यु हो सकती है।

मुख्तार (Mukhtar Ansari) ने अदालत को यह भी बताया है कि 40 दिन पहले भी उसके खाने में धीमा जहर दिया गया। इसलिए जेल में जो स्टाफ उसका खाना बनाने में बाद चखकर उसे देता है वह भी बीमार पड़ गया और उसका इलाज कराया गया फिलहाल गैंगस्टर के मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अगली पेशी के लिए के 29 मार्च की तारीख तय की है।

Tags: crime newsgajipur newsLucknow NewsMukhtar Ansari
Previous Post

सुभासपा नेत्री नंदिनी राजभर का हत्यारोपी गिरफ्तार

Next Post

सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी A55 5G और गैलेक्सी A35

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivpal Yadav
उत्तर प्रदेश

सपा में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं… शिवपाल ने इस जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों को किया भंग

03/11/2025
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

वहां अकेले जाना खतरे से खाली नहीं… बिहार में प्रचार न करने पर बोले आज़म खान

03/11/2025
CM Yogi met each complainant from across the state.
Main Slider

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

03/11/2025
19 killed in horrific road accident
क्राइम

सड़क बिछी लाशें…. बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 19 की मौत, कई घायल

03/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकारी योजनाओं की सफलता तभी मानी जाएगी जब जनता को उसका लाभ महसूस हो: एके शर्मा

01/11/2025
Next Post
Galaxy A55

सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी A55 5G और गैलेक्सी A35

यह भी पढ़ें

Ayatollah Ali Khamenei

Meta ने ईरान के सुप्रीम लीडर के खिलाफ लिया एक्शन, अकाउंट को किया ब्लॉक

09/02/2024
Sketch

इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है देश के मशहूर शिक्षकों का स्केच

28/07/2022

जोस बटलर ने RR के लिए ये मुकाम किया हासिल

02/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version