• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क बिछी लाशें…. बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 19 की मौत, कई घायल

Writer D by Writer D
03/11/2025
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
19 killed in horrific road accident

19 killed in horrific road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में चेवेल्ला के पास मिरजागुडा में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा (Accident) हुआ है। यहां पर बजरी से लदे एक ट्रक के विपरीत दिशा से आ रही एक आरटीसी बस से ज़ोरदार टक्कर हो गयी। हाडसे में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई अन्य घायल हो गए। चेवेल्ला के एसीपी बी किशन के अनुसार, आरटीसी बस तंदूर से चली थी और उसे चेवेल्ला पहुंचना था।

एसीपी ने कहा, “ट्रक बजरी से भरा हुआ था। अभी तक हम पुष्टि कर सकते हैं कि दुर्घटना (Accident) में ट्रक चालक और कई बस यात्रियों सहित 19 लोगों की मौत हो गई।” समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गयी है। सड़क हादसे में पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने गहरा सदमा पहुँचाया है। दुर्घटना के दृश्य हृदय विदारक हैं।”

सीएम रेड्डी ने आगे लिखा, “मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। सरकार उनके परिवारों की हर संभव मदद करेगी और उनके साथ खड़ी है। हम घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए युद्धस्तर पर कदम उठा रहे हैं। मैंने इस मामले पर राज्य के मुख्य सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात की है। मैंने निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए हैदराबाद स्थानांतरित किया जाए।”

उन्होंने लिखा, “मैंने कलेक्टर, स्थानीय विधायकों और परिवहन मंत्री श्री पोन्नम प्रभाकर को दुर्घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुँचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि दुर्घटना से संबंधित पूरी जानकारी समय-समय पर दी जाए।”

इस हादसे को लेकर राजेंद्रनगर के डीसीपी योगेश गौतम ने बताया कि जब ट्रक बस से टकराया तो वह सही लेन में था। डीसीपी ने कहा, “हमें यह पता लगाना होगा कि दुर्घटना ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश में हुई या वह गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था।” घटना के समय बस में 40 यात्री सवार थे और टक्कर के बाद ट्रक में लदा बजरी यात्रियों पर गिर गया।

Tags: telangana news
Previous Post

भूकंप से हजरत अली की दरगाह तबाह, मंजर देख दुनियाभर के मुस्लिम मायूस

Next Post

मेरे पापा को भी पता है…अमाल मलिक संग झगड़े में मालती चहर ने फोड़ा बम

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Next Post
Malti Chahr-Amal Malik

मेरे पापा को भी पता है…अमाल मलिक संग झगड़े में मालती चहर ने फोड़ा बम

यह भी पढ़ें

corona in up

हरियाणा के एक दर्जन स्कूलों में 72 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए, मचा हड़कंप

18/11/2020
सीएम योगी आदित्यनाथ

त्योहारी मौसम में कोरोना के संबंध में एहतियात बरतना आवश्यक है : योगी  

28/09/2020

रामलीला मैदान बनेगा मिनी स्टेडियम, सीएम धामी ने की घोषणा

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version