• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी के वकील की दबंगई, जजों को दी गाली

Writer D by Writer D
04/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मऊ
0
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। राजस्व विभाग की टीम दो मई को ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश करने गई थी। इस दौरान बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के वकील दरोगा सिंह ने मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ दबंगई की और साथ ही जजों को गाली दी। इस घटना का किसी शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ऐसे में जनपद के बड़े अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया और मौके पर मौजूद अफसर ने मुख्तार (Mukhtar Ansari)  के वकील के खिलाफ थाने में तहरीर दी। अब दरोगा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, आजमगढ़ मंडल के प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने 30 अप्रैल को आजमगढ़ के बाद मऊ जिले का दौरा किया था। मऊ में अधिकारियों से विकास कार्यो की चर्चा के बाद वे मऊ के ताजोपुर पहुंचे थे। जहां पर ग्रामीणों ने गांव में रास्ते और बिजली की समस्या की शिकायत की थी। इसी बीच राजस्व विभाग की टीम दो मई को गांव में रास्ते और अन्य विकास कार्यों के लिए सरकारी जमीन की पैमाइश कर रही थी।

राजस्व टीम की मौजूदगी की खबर मिलने पर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  के वकील दरोगा सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने राजस्व विभाग के काम करने से रोका और टीम के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसी दौरान जजों को गाली भी दी। अब इस मामले में अधिकारी राजेश सिंह ने थाना सरायलखंसी में वकील दरोगा सिंह के खिलाफ तहरीर दी और केस दर्ज कर लिया गया है।

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, रिश्तेदारों की 5.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क

एसडीएम सदर ने बताया कि किन्नूपुर में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। एक राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर गई थी। वहां जांच चल रही थी। उसी दौरान दरोगा सिंह ने माननीय जज महोदय के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

वहीं, मऊ के सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि राजस्व निरीक्षक जांच करने आए थे तो उनके साथ वकील दरोगा सिंह ने कार्य में बाधा डाला। इस मामले में जांच में जो भी चीजें सामने आएंगी, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे को हाईकोर्ट से मिल राहत

Tags: crime newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

उत्तर प्रदेश ‘ईज डूइंग’ अपराध प्रदेश बना : अखिलेश यादव

Next Post

हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

28/04/2026
Raja Raghuvanshi Murder case
क्राइम

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल से बाहर आएगी सोनम, 11 महीने बाद मिली जमानत

28/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री

28/04/2026
Next Post
dhami

हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Revdi

प्यार को कई गुना करके लौटाता है बिहार: पीएम मोदी

12/07/2022
CM yogi

यूपी में अब चलेगा ऑपरेशन दुराचारी अभियान, अपराधियों के लगेंगे चौराहों पर पोस्टर

24/09/2020
Merrut District Jail

इस जेल में बंद कैदियों के बच्चे भी जाएंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने की पहल

05/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version