• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश ‘ईज डूइंग’ अपराध प्रदेश बना : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
04/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh

Akhilesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में अपराधी और पुलिस इन्हीं दोनों के हौसले बुलन्द हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति भाजपा 2.0 राज में दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में कहीं न कहीं लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं न होती हों। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश ‘ईज डूइंग‘ अपराध प्रदेश बन गया है।

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर डॉक्टर दंपति घायल हैं और मुख्यमंत्री की बहुप्रशंसित पुलिस उन्हें टरकाने में लगी है। जौनपुर में एक मासूम छात्र को दबंगों ने मार डाला। उसका पिता रो-रोकर न्याय की मांग कर रहा है। चंदौली में एक मासूम बेटी के साथ रेप और हत्या के आरोपों से उत्तर प्रदेश की पुलिस घिरी है। ललितपुर के पाली में पुलिस वालों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगा है।

ललितपुर में रेप की शिकायत करने पहुंची नाबालिग से थाने में ही एसओ ने दरिंदगी की। इस शर्मनाक घटना की शिकार 13 वर्षीय किशोरी की गंभीर स्थिति विचलित करने वाली है। इसी तरह बुलंदशहर में आठ वर्ष की बच्ची से गैंगरेप की शिकायत मिली है। आखिर लोग कहां और किस पर भरोसा करें ?

ऊर्जा मंत्री ने विभूति खंड स्थित 33 केवी उपकेंद्र का किया रात्रि में निरीक्षण

बिगड़ती कानून व्यवस्था के हालात के पीछे वस्तुतः खुद भाजपा सरकार का अपराधियों के आगे नतमस्तक हो जाना है। राजनीतिक प्रश्रय पाकर भाजपाई भी अब कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। यही नहीं, सरेआम बेलगाम होकर कानून वालों पर भी हाथ उठाने लगे हैं। भाजपा विधायक थाना-तहसील में जाकर पुलिस वालों पर मनमाने काम का दबाव बनाते हैं। एक महिला दारोगा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। कई जगह पुलिस वालों से हाथापाई भी की गई।

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की जितनी बदनामी देश-विदेश तक हुई है, वैसी कभी नहीं हुई थी। फिरौती, हत्या, अपराध और वसूली के बाद अब पुलिस रेप और गैंगरेप से भी बदनामी कराने लगी है। प्रदेश में बाबा बुलडोजर की बड़ी चर्चाएं है, लेकिन यह बुलडोजर शासन-प्रशासन से खिलवाड़ करने वालों पर क्यों नहीं चलता है? गरीबों की झुग्गी बस्तियों को उजाड़ने में देर नहीं लगाने वालाबुलडोजर बच्चियों की नृशंस हत्या और रेप करने वालों के घरों तक क्यों नहीं पहुंच रहा है?

योगी सरकार मेरठ में कोविड कमांड सेंटर को फिर से करेगी सक्रिय

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

शिवपाल के बयान पर मंत्री नन्दी ने अखिलेश पर बोला हमला

Next Post

मुख्तार अंसारी के वकील की दबंगई, जजों को दी गाली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी के वकील की दबंगई, जजों को दी गाली

यह भी पढ़ें

Dhanashree Chahal

मंगेतर धनश्री वर्मा के बर्थडे पर युजवेंद्र चहल ने किया ऐसे विश

27/09/2020
liquor

विदेशी शराब पीने वालों की संख्या पिछले छह महीने में हुई कम

09/11/2020
Hathras gang rape case

हाथरस गैंगरेप मामला : राहुल गांधी का आरोप- पुलिस ने मुझ पर किया लाठीचार्ज

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version