• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार को नहीं मिला 15 नंबर बैरक, कड़ी सुरक्षा के बीच यह बैरक बना नया ठिकाना

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बांदा, राजनीति, लखनऊ
0
Mukhtar Ansari in Banda Jail
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पंजाब के रोपड़ जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को डॉक्टरों के शारीरिक परीक्षण के बाद बांदा जेल की बैरक नम्बर 16 में रखा गया है। पहले उसे उसकी पुरानी बैरक 15 में रखने की योजना थी लेकिन जेल प्रशासन ने अचानक बैरक को बदल दी। मुख्तार को लेकर जेल की सुरक्षा इतनी कड़ी की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। खुद डीजी जेल आनंद कुमार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जेल की सुरक्षा कड़ी की गई, डीजी जेल आनंद कुमार खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग

डीजी ने बताया कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। उसे बैरक नम्बर 16 में रखा गया है और 24 घंटे जेल पुलिस की निगरानी में है। पूरी जेल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। जेल मुख्यालय लखनऊ के कमांड सेंटर रूम से लगातार पूरी मॉनिटरिंग उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है। वह स्वयं इसको लेकर अपनी नजर बनाये हुए हैं।

मुठभेड़ में 50 हज़ार के इनामी डकैत को लगी गोली, बीएचयू ट्रामा में चल रहा इलाज

बांदा जेल अधीक्षक पीके त्रिपाठी ने बताया कि मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य से सम्बंधित सभी जांच हो गई हैं और इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। डॉक्टरों की रिपोर्ट में मुख्तार को स्वस्थ बताया गया है। मुख्तार को फिलहाल बैरक नम्बर 16 में रखा है। उसके आसपास की बैरक खाली रखी गई है। जेल में दो और डिप्टी जेलर तैनात किए गए हैं। जेल के बाहर अतिरिक्त पीएसी लगाई गई है।

पांच बॉडी वॉर्न कैमरे, 30 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी

जेल अधीक्षक ने बताया कि मुख्तार पर जेल में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक ड्रोन कैमरा, पांच बॉडी वॉर्न कैमरे और 30 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं। मुख्तार के आसपास जाने वाला हर जेल कर्मी बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस रहेगा, ताकि उसके और मुख्तार अंसारी के बीच हुई बातचीत और व्यवहार की रिकॉर्डिंग हो सके। जेल की निगरानी के लिए एक ड्रोन कैमरा भी लखनऊ से भेजा गया है।

कोर्ट ने 12 अप्रैल को मुख्तार को किया तलब

एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने 21 साल पुराने एक मामले में 12 अप्रैल की तारीख तय करते हुए मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपितों को तलब किया है। एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने पहले भी तलब होने का आदेश दिया था लेकिन मुख्तार अंसारी पेश नहीं हुआ था।

उल्लेखनीय है कि 21 साल पूर्व मुख्तार अंसारी व उसके गुर्गे आलम, यूसुफ चिश्ती, लालजी यादव और कल्लू पंडित पर लखनऊ जेल के कारापाल और उप कारापाल से गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देने, पथराव कर हमला करने का आरोप है।

Tags: banda jailBanda Jail UP PoliceBSP MLA Mukhtar AnsariLucknow Newslucknow-city-politicsMafia Mukhtar AnsariMau MLAMuakhtar Ansari in Ropad Jail of PunjabMukhtar AnsariMukhtar Ansari Banda Jail shiftingMukhtar Ansari in Banda Jailmukhtar ansari latest newsmukhtar ansari newsMukhtar Ansari News UpdateMukhtar Ansari reached banda jailNational newsNEWSstateUP PoliticsUttar Pradesh Newsपंजाब से यूपी लाने की तैयारीबांदा जेलमाफिया मुख्तार अंसारीमुख़्तार अंसारीयूपी पुलिस
Previous Post

मुठभेड़ में 50 हज़ार के इनामी डकैत को लगी गोली, बीएचयू ट्रामा में चल रहा इलाज

Next Post

राकेश टिकैत की दो टूक, कहा- चाहे कर्फ्यू हो या लॉकडाउन किसान आंदोलन चालू रहेगा

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Next Post
Rakesh Tikait

राकेश टिकैत की दो टूक, कहा- चाहे कर्फ्यू हो या लॉकडाउन किसान आंदोलन चालू रहेगा

यह भी पढ़ें

Police Encounter

मुठभेड़ में सात बदमाश गिरफ्तार, कई जघन्य अपराधों का हुआ खुलासा

15/11/2021
Rishabh Pant

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, लक्ष्मण से लेकर पॉन्टिंग ने की दुआ

30/12/2022
bank closed

कल से पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट आज ही निपटा ले अपने जरूरी काम

18/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version