• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राकेश टिकैत की दो टूक, कहा- चाहे कर्फ्यू हो या लॉकडाउन किसान आंदोलन चालू रहेगा

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सहारनपुर
0
Rakesh Tikait

Rakesh Tikait

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को केंद्र सरकार को दो टूक कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, किसान आंदोलन नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर सरकार डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमारा आंदोलन यूं ही चलता रहेगा। राकेश टिकैत आज सहारनपुर में थे और ये बातें उन्होंने यहीं कही।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “कोरोना के नाम पर सरकार किसानों को डराना बंद करे। किसान आंदोलन शाहीन बाग नहीं है। देश में चाहे कर्फ्यू लगा हो या लॉकडाउन, किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। नवंबर-दिसंबर तक यूं ही चलता रहेगा।” राकेश टिकैत सहारनपुर शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

मुख्तार को नहीं मिला 15 नंबर बैरक, कड़ी सुरक्षा के बीच यह बैरक बना नया ठिकाना

राकेश टिकैत ने बताया कि आज वो हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में बागवानी वाले किसान हैं। यहां से वो कल बिहार पहुंचेंगे, जहां किसानों की पंचायत करेंगे। टिकैत ने अलवर में हुए हमले पर कहा कि वो हमला भाजपा ने उन पर करवाया था, लेकिन अब वो इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

पिछले साल सितंबर में केंद्र सरकार ने खेती से जुड़े तीन कानून लागू किए थे। इन्हीं तीन कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसान और सरकार के बीच 11 बार बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी।

मुठभेड़ में 50 हज़ार के इनामी डकैत को लगी गोली, बीएचयू ट्रामा में चल रहा इलाज

किसान चाहते हैं कि सरकार तीनों कानूनों को रद्द करे और MSP पर गारंटी का कानून लेकर आए। लेकिन सरकार का कहना है कि वो कानूनों को वापस नहीं ले सकती। अगर किसान चाहते हैं, तो उनके हिसाब से इसमें संशोधन किए जा सकते हैं।

Tags: farmer protectKisan andolanRakesh Tikaitup news
Previous Post

मुख्तार को नहीं मिला 15 नंबर बैरक, कड़ी सुरक्षा के बीच यह बैरक बना नया ठिकाना

Next Post

वैन ड्राइवर के घर भोजन करने पहुंचे अमित शाह, जानिए गृहमंत्री से क्या चाहता है परिवार

Writer D

Writer D

Related Posts

marriage
फैशन/शैली

अपने आउटडेटेड लंहगे को इस तरह से करें कैरी

07/06/2026
ginger
Main Slider

अदरक को ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेगी फ्रेश

07/06/2026
Amla Murabba
खाना-खजाना

इस तरह से बनाएं मुरब्बा, मिलेगा मां के हाथों वाला स्वाद

07/06/2026
Strawberry Kulfi
Main Slider

तपती गर्मियों में ले इस आइसक्रीम का मजा, एक बार चखने के बाद हमेशा करेंगे इसकी फरमाइश

07/06/2026
Mrityu Panchak
Main Slider

मृत्यु पंचक शुरू: 5 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम

07/06/2026
Next Post
Amit Shah arrives at the van driver's house

वैन ड्राइवर के घर भोजन करने पहुंचे अमित शाह, जानिए गृहमंत्री से क्या चाहता है परिवार

यह भी पढ़ें

Green Chilli Bharta

खाने में लगाएं राजस्थानी डिश का तड़का, कभी नहीं भूलोगे स्वाद

09/07/2025

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच आज गहलोत सरकार ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

28/07/2020
AAP

AAP ने कांग्रेस से बनाई दूरी, अकेले लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव

06/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version