Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुलायम सिंह की हालत नाजुक, डॉक्टर बोले- अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम

Mulayam Singh

Mulayam Singh

लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) की तबीयत में 8वें दिन भी सुधार नहीं है। शनिवार को मेदांता ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इसमें कहा गया, “उनकी हालत अभी क्रिटिकल है। वह लाइफ सेविंग्स ड्रग्स पर हैं। ICU में वेंटिलेटर पर हैं।” डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं।

अखिलेश, डिंपल और शिवपाल यादव 8 दिन से दिल्ली में हैं। सैफई परिवार के भी अहम सदस्य दिल्ली-गुरुग्राम में हैं। अखिलेश ने अपने सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। वह ज्यादातर वक्त मेदांता में ही रह रहे हैं।

मुलायम 2 साल से बीमार चल रहे

मुलायम सिंह यादव बीते 2 साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं।

कांग्रेस नेता भंवरलाल शर्मा का निधन, राहुल को कहा था ‘जोकर’

9 जुलाई को हुआ था पत्नी साधना का निधन

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का 9 जुलाई को निधन हो गया था। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। साधना गुप्ता काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें फेफड़े में संक्रमण की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Exit mobile version