• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली पहुंची मुलायम सिंह की बहू, कल बीजेपी में हो सकती है शामिल

Writer D by Writer D
18/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकती हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा की मौजूदगी में अपर्णा यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मौजूद रहने की भी संभावना है। सूत्रों के अनुसार, अपर्णा की बीजेपी से बातचीत फ़ाइनल हो चुकी है और वह दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ा था। समाजवादी पार्टी की यह उम्मीदवार बीजेपी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। हालांकि, अपर्णा ने करीब 63 हजार वोट हासिल किए थे। उधर, रीता बहुगुणा जोशी के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी जिस पर 2019 में उपचुनाव हुआ था जिसमें भाजपा ने ही जीत दर्ज की थी और सुरेश चंद तिवारी चौथी बार विधायक बने थे।

इस सीट को लेकर भी पेंच यह है कि रीता बहुगुणा इस सीट से अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रही हैं। चर्चा ये भी है कि यहां से कुछ और भी दावेदार हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी अपर्णा की सीट बदलना चाहती है, पर उन्हें चुनाव लड़ने पर सहमत है।

यहां बता दें कि अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। सौतेले भाई की पत्नी के बीजेपी में जाने की संभावना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि हमारे परिवार की हमसे ज़्यादा चिंता तो बीजेपी वाले कर रहे हैं।

आज़म खान को सपा ने दिया रामपुर से टिकट, बेटा अब्दुल्ला यहां से लड़ेगा चुनाव

उत्तराखंड की अपर्णा यादव हमेशा से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी की तारीफ करती आई हैं। उन्होंने राम मंदिर के लिए 11 लाख 11 हजार का चंदा भी दिया था। इसके साथ दत्तात्रेय होसबले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह बनने पर उनके साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी।

Tags: aparna yadavbjpLucknow Newsmulayam singh yadavSamajwadi party
Previous Post

3 साल की मासूम के रेप और हत्या के आरोपी को कोर्ट ने दी सजा-ए-मौत

Next Post

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने लाखों रुपये ठगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने लाखों रुपये ठगे

यह भी पढ़ें

Jaish-e-Mohammed terrorist killed in encounter

कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी जैश आतंकी को मिट्टी में मिलाया

23/01/2026
Big news about IPL 2021, league can start from September

आईपीएल के बीच में टीम से अलग हो सकते हैं कीवी के 4 खिलाड़ी

08/04/2021
CM Dhami

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी

23/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version