• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई और बैंगलोर की निगाह प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर

Desk by Desk
28/10/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
mumbai indians team

मुंबई इंडियंस टीम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबुधाबी| रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण लगातार तीसरे मैच से बाहर रहने की संभावना है जिसमें मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर टिकी रहेंगी। मुंबई को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

उसके 14 अंक हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी के भी 14 अंक हैं। उसे भी रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से हार झेलनी पड़ी थी। बुधवार को जो भी टीम जीत दर्ज करेगी उसकी प्लेऑफ में जगह सुरक्षित हो जाएगी।

रोहित की फिटनेस इस मैच से पहले चर्चा का विषय बन गयी है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे। मुंबई इंडियन्स के कप्तान ने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया। संयोग से इसी दिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था। मुंबई इंडियन्स या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से उनकी फिटनेस को लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम ने कहां गंवा दिया था मैच : श्रेयस अय्यर

रोहित की अनुपस्थिति में मुंबई को सौरभ तिवारी और ईशान किशन पर भरोसा दिखाना होगा। क्विंटन डिकॉक (374 रन) राजस्थान के खिलाफ नाकाम रहे थे और वह प्रभाव छोड़ने के लिए बेताब होंगे। किशन (298 रन) और सूर्यकुमार यादव (283 रन) उसके अन्य बल्लेबाज हैं जिन्होंने अब तक अहम योगदान दिया है।

हार्दिक पंड्या ने राजस्थान के खिलाफ सात छक्के जड़कर लंबे शॉट खेलने की अपनी क्षमता का खुलकर प्रदर्शन किया था। हार्दिक के अलावा कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे शॉट खेलने में माहिर हैं और दोनों टीमों में अंतर पैदा कर सकते हैं।

मुंबई के गेंदबाज पिछले मैच को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेंगे। पिछले मैच में राजस्थान के बेन स्टोक्स और संजू सैमसन के सामने उनकी एक नहीं चली थी। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने अभी तक गेंदबाजी विभाग का मोर्चा अच्छी तरह से संभाला है। इन दोनों ने मिलकर 33 विकेट लिए हैं। तीसरे तेज गेंदबाज के लिए मुंबई को जेम्स पैटिनसन और नाथन कूल्टर नाइल में से किसी एक को चुनना होगा।

Tags: IPL 2020Mumbai Indians MatchMumbai Indians Playing XImumbai indians teamRoyal Challengers Banglore MatchRoyal Challengers Banglore Playing XIRoyal Challengers Banglore Teamआईपीएल 2020मुंबई इंडियंस टीममुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवनमुंबई इंडियंस मैचरॉयल चैलेंजर बेंगलोर टीमरॉयल चैलेंजर बेंगलोर प्लेइंग इलेवनरॉयल चैलेंजर बेंगलोर मैच
Previous Post

बैंगलोर के खिलाफ क्या होगी मुंबई के गेंदबाजों की नीति : जसप्रीत बुमराह

Next Post

एमएस धोनी के इस फैन ने CSK के रंग में रंगा अपना घर

Desk

Desk

Related Posts

hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Next Post
MS Dhoni Fan Home

एमएस धोनी के इस फैन ने CSK के रंग में रंगा अपना घर

यह भी पढ़ें

deadly attacked on CPI-M leader

माकपा विधायक पर बदमशों ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

30/05/2021
Cm yogi

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गोरखपुर, निजी अस्पताल का किया लोकार्पण

03/02/2021
CM Yogi

दिव्यांग सफाईकर्मी की पुत्री का सीएम योगी ने कराया अन्नप्राशन, दिया आशीर्वाद

15/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version