• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई पुलिस प्रमुख ने बताया- 13 जून की रात नहीं हुई सुशांत के घर कोई पार्टी

Desk by Desk
03/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, मनोरंजन, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए मुम्बई के पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने सोमवार को कहा कि मरहूम सुशांत सिंह राजपूत के घर पर 13 जून को कोई पार्टी नहीं हुई थी। इसके एक दिन बाद 14 जून को सुशांत के कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परम बीर सिंह ने कहा, ” हमारे पास 13 और 14 जून की सीसीटीवी फुटेज है। उस दिन उस घर में कोई पार्टी नहीं हुई थी।”

सिंह ने आगे कहा कि “मुम्बई पुलिस इस मामले की गम्भीरता से जांच कर रही है। हमने हर एक कोण खंगाल रहे हैं। हमने इस सिलसिले में सुशांत के परिजनों, दोस्तों, डॉक्टर एवं अन्य लोगों के बयान लिए हैं। इसके अलावा हमने सुशांत के बैंक खातों से ट्रांजेक्शन को भी खंगाला है।”

आत्महत्या से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फोन में इन तीन चीजों के बारे में किया था सर्च

यह पूछे जाने पर कि जैसा कि सोशल मीडिया पर काफी जोर-शोर है कि इस मामले में महाराष्ट्र की कोई बड़ी राजनीतिक हस्ती शामिल लगती है, इस पर सिंह ने कहा कि अब तक की जांच से ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है।

एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के निधन के बाद “सुशांत मानसिक रूप से अपसेट थे।” और वह पांच-छह डाक्टरों के सम्पर्क में थे।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, “जब सुशांत ने दिशा की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर अपना नाम भी शामिल देखा तो वह भावनात्मक रूप से काफी परेशान हो गए थे। वह दिशा से सिर्फ एक बार मिले थे और ेक बार उन्होंने अपने वकील से पूछा था कि वह कौन है।”

सिंह ने कहा कि सुशांत सोशल मीडिया पर अपनी छवि को लेकर काफी कांसस थे। पुलिस प्रमुख ने खास तौर पर उन आरोपों का खंडन किया कि 14 जून को मुम्बई पुलिस ने बैंड्रा स्थित उनके फ्लैट को सील नहीं किया था।

सिंह ने कहा, “फ्लैट को 14 जून को सील कर दिया गया था। 15 जून को फोरेंसिक टीमें और डॉक्टर वहां गए थे और जांच का काम पूरा किया था। इसी के बाद फ्लैट को अनसील किया गया था।”

सुशांत के बैंक खातों के बारे में उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि उनके पास डिपॉजिट के तौर पर 4.5 करोड़ रुपये थे लेकिन खातों की जांच से ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया कि उनके खाते से रिया चक्रवर्ती के खाते में पौसे ट्रांसफर किए गए हैं।

बहन सुषमा स्वराज को याद कर भावुक हुए उपराष्ट्रपति, कहा- आज आपकी बहुत याद आ रही है

सिंह ने कहा, “हमने अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें सुशांत के परिजन भी शामिल हैं। साथ ही डॉक्टरों, दोस्तों, उनके मौजूदा और पूर्व चार्टर्ड एकाउंटेट, बैंक अधिकारियोंके बयान शामिल हैं। जांच अभी भी जारी है।”

सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में मुकदमा दायर करने और सुशांत के बैंक खातों से जुड़ा मामला ईडी द्वारा अपने हाथ में लिए जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि “मुम्बई पुलिस इस मामले की गम्भीरता से जांच कर रही है। हम जांच में पूरी तरह पेशेवर रवैया अपना रहे हैं। हम हर कोण से मामले की जांच कर रहे हैं।”

Tags: mumbai policePatna SPShweta singh and sushantShweta singh kritiSushant Singh Rajputsushant singh rajput suicideपटना एसपीबिहार पुलिसमुंबई पुलिससुशांत और श्वेतासुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

दो धार्मिक गुटों के बीच पथराव के बाद असम के सिलचर में कर्फ्यू

Next Post

लेबनान के विदेश मंत्री नसीफ हित्ती ने आर्थिक संकट के बीच दिया इस्तीफा

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, ‘काशी कोतवाल’ के चरणों में झुकाया शीश

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

एक क्लिक, करोड़ों को संबल: मुख्यमंत्री धामी ने जारी की फरवरी 2026 की पेंशन किश्त

01/03/2026
Yogi Baba is equally dear to the 'pure mind'.
Main Slider

‘निश्छल मन’ को भी उतने ही प्रिय हैं योगी ‘बाबा’

01/03/2026
Next Post
विदेश मंत्री नसीफ हित्ती

लेबनान के विदेश मंत्री नसीफ हित्ती ने आर्थिक संकट के बीच दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

Hairstyle

ये हेयरस्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे

28/12/2025
PM Modi expressed grief over the death of Manoj Kumar

पीएम मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक, शेयर की पुरानी तस्वीर

04/04/2025
गर्भवती महिलाओं का ‘सहारा’ बनी योगी सरकार

कोरोना काल में कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं का ‘सहारा’ बनी योगी सरकार

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version