• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा- किसी को क्वारंटाइन करने का अधिकार हमारे पास नहीं है

Desk by Desk
03/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
सुशांत केस

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा- किसी को क्वारंटाइन करने का अधिकार हमारे पास नहीं है

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस में विवाद चल रहा है। इस सबके बीच सोमवार को मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने मीडिया से बात की। इस पूरे विवाद पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करने का बिहार पुलिस के पास कोई अधिकार नहीं है, हम इसपर कानूनी सलाह ले रहे हैं। हमने अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी है।

बिहार पुलिस के अफसर को क्वारनटीन में भेजने पर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारे पास किसी को क्वारनटीन करने का अधिकार नहीं है, वो सब बीएमसी का मामला है।

पटना SP  को BMC ने किया क्वारंटाइन, सुशांत केस की जांच के लिए पहुंचे थे मुंबई

रिया और परिवार के संबंध ठीक नहीं थे

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुशांत के परिवार ने 16 जून के अपने बयान में कहा है कि उन्हें इस मामले में किसी पर शक नहीं है। कमिश्नर के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का घर 8 जून को छोड़ दिया था, क्योंकि वो भी डिप्रेस थी. उसकी हालत भी ठीक नहीं थी, इसलिए वो चली गई थी। इसके बाद सुशांत की बहन आई वो भी 13 जून को चली गई, क्योंकि उनकी बेटी की परीक्षाएं थी।

कमिश्नर के मुताबिक, रिया के दो बार बयान दर्ज किए गए हैं जिसमें सामने आया है कि उनके रिश्तों में कुछ खटास थी। उन्होंने मिलने की कहानी से लेकर, सुशांत की दिमागी हालत और कुछ घटनाओं को लेकर बताया। हमने सभी चीजों का क्रॉस चेक किया है। रिया चक्रवर्ती और सुशांत के परिवार के बीच कुछ अनबन थी।

बढ़ते खर्च को लेकर परेशान थे सुशांत

कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि हमने सुशांत की बहन प्रियंका को दोबारा बयान दर्ज करने के लिए बुलवाया था, लेकिन वो बयान देने की स्थिति में नहीं थीं। लेकिन परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शक नहीं जताया। हमें सुशांत की डायरी मिली है जिसमें वो अपना खर्च रखता था, सुशांत की ओर से CA को कहा गया था कि महीने का खर्च कम होना चाहिए। सुशांत की गूगल हिस्ट्री में बायपोलर, उनका खुद का नाम और बिना दर्द की मौत जैसे शब्दों को सर्च किया गया था।

शिवसेना पर बीजेपी विधायक का हमला- सुशांत केस का सच छिपाने के लिए पटना SP को किया क्वारंटाइन

सुशांत के बैंक स्टेटमेंट की जांच

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बयान में कहा कि जनवरी 2019-जून 2020 तक बैंक स्टेटमेंट की जांच की गई है, जिसमें 14 करोड़ रुपये के करीब थे। सुशांत की ओर से उनके वकीलों को मैसेज किया गया था जिसमें उन्होंने दिशा के सुसाइड में उनका नाम आने पर सवाल किया था। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, अबतक 56 बयान दर्ज किए जा चुके हैं, फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ काम चल रहा है।

हमने इस मामले में मनोवैज्ञानिकों से बात की है, सुशांत के फ्लैट पर फॉरेंसिक टीमें गई हैं। पूरा फ्लैट सील कर दिया गया है, सुशांत ने दिशा से सिर्फ एक बार मुलाकात की थी। लेकिन उसकी मौत में नाम आने पर वो काफी परेशान थे।

भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह की कोरोना से मौत, बिहार में शोक

गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत के परिवार, जानने वालों की ओर से आरोप लगाया गया था कि रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आने के बाद से ही सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी थी, उसके खाते से कई करोड़ रुपये गायब भी हुए थे। सुशांत के परिवार ने बिहार में भी केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से ही बिहार पुलिस की टीम मुंबई में लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

Tags: 24ghante online.combihar policemumbai policePatna SP City Vinay TiwariPatna SP City Vinay Tiwari Quarantinesushant caseSushant Singh Rajput Caseपटना एसपी सिटी विनय तिवारीबिहार पुलिसमुंबई पुलिसमुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंहसुशांत केससुशांत सिंह राजपूत केससुशांत सिंह राजपूत केस नया अपडेट
Previous Post

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले आया उमा भारती का ट्वीट, कही ये बड़ी बात

Next Post

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
Main Slider

डबल इंजन की सरकार के साथ चलिए आजमगढ़ को हम सुरक्षित और समृद्ध बनायेंगे : मुख्यमंत्री योगी

13/06/2026
Next Post
कोरोना पॉज़िटिव

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

anant chaturdashi

जानें अनंत चतुर्दशी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

01/09/2020

युवक को मौत के घाट उतारने के बाद दोस्त को फोन पर दी धमकी- अगला नंबर तेरा

21/09/2020
Maha Kumbh

महाकुम्भ में दहेज प्रथा के खिलाफ उठी आवाज

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version