Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई पुलिस को मिली गैंगस्टर रवि पुजारा की कस्टडी, कोर्ट ने नौ मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

Ravi Pujara

Ravi Pujara

मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर रवि पुजारी को मंगलवार को बेंगलुरु से यहां लाने के बाद विशेष मकोका अदालत में पेश किया, जिसने उसे 2016 के गोलीबारी के एक मामले में नौ मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। कई वर्षों तक फरार रहे पुजारी को पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था और बेंगलुरु की एक जेल में रखा गया था। कर्नाटक की एक अदालत ने 21 अक्टूबर, 2016 को मुंबई के विले पार्ले इलाके के एक रेस्तरां में गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गैंगस्टर पुजारी को मुंबई पुलिस को सौंपने की इजाजत दे दी थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम शनिवार को उसे लाने के लिए बेंगलुरु रवाना हुई थी।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुजारी को मंगलवार सुबह सड़क मार्ग से बेंगलुरु से मुंबई लाया गया। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस के वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने उसे यहां की एक विशेष मकोका अदालत में विशेष किया। विशेष न्यायाधीश डी ई कोथालिकर ने पुजारी को नौ मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी और बेटों पर लगा 5 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला

अधिकारियों ने कहा कि रिमांड की मांग के लिए उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछले साल तक दो दशकों से भगोड़ा घोषित 59 वर्षीय गैंगस्टर रवि को बेंगुलुरु पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार किया था। रवि पुजारी कभी अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जुड़ा हुआ था। उस पर कई लोगों के मर्डर, रियल एस्टेट व्यापारियों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को धमकी देकर उनसे अवैध वसूली करने के आरोप हैं।

कर्नाटक में भी उसके खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह 1994 से भगोड़ा घोषित था। पुलिस का कहना है कि वह वह नेपाल, बैंकॉक, युगांडा, बुर्किना फासो होते हुए सेनेगल चला गया था। अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने उसे एंटॉनी फर्नांडीज नाम दिया था, जिसके बाद उसने टॉनी फर्नांनडीज, रॉकी फर्नांडीज जैसे कई नाम बदले। पुलिस ने कहा कि उसके नवीनतम नकली पासपोर्ट में उसका नाम रॉकी फर्नांनडीज दर्ज है। वह कथित तौर पर मुंबई जाने से पहले कर्नाटक में कई अपराधों में शामिल था।

Exit mobile version