Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज बारिश से बेहाल हुई मुंबई, मौसम विभाग ने जारी की दो हाई-टाईड की चेतावनी

heavy rain

heavy rain

मानसून की भारी बारिश झेल रही मुंबई में बुधवार की सुबह भी भीगी-भीगी रही। यहां सुबह से ही कई जगहों पर रुक-रुककर लगातार बारिश जारी है। द वेदरमेन के पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई में आज दिन भर हल्‍की बारिश होते रहने का अनुमान है। वहीं 17 और 18 जून को मुंबई के कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

इस बीच मुंबई के सायन इलाके में बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया। हिंदमाता चौक की सड़क पर भी जलजमाव देखा गया। इस दौरान वाहनों का निकालने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, ठाणे में अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। मंगलवार को मुंबई के कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश हुई थी। साथ ही तेज पश्चिमी हवाओं ने भी जोर पकड़ा था। द वेदरमेन के अनुसार ऐसा उत्‍तरी महाराष्‍ट्र तट से लेकर उत्‍तरी केरल तटीय क्षेत्र तक कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुआ है।

नशे के लिए लूटपाट करने वाली युवती गिरफ्तार, लूट के मोबाइल बरामद

मंगलवार सुबह भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई के कुछ हिस्‍सों और ठाणे में अगले तीन घंटे में हल्‍की बारिश का अनुमान जताया गया था।

आईएमडी के वैज्ञानिक केएस होसालिकर ने ट्वीट में जानकारी दी है कि मुंबई के तटीय क्षेत्रों कोलाबा, सीएसएमटी, वर्ली और उसके आसपास के इलाकों में 2 से 3 घंटे में हल्‍की बारिश हो सकती है। मंगलवार सुबह भी नवी मुंबई और ठाणे में हल्‍की बारिश दर्ज की गई थी।

Exit mobile version