Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फेमस ब्यूटी क्वीन को रेस्तरां में गोलियों से भूना, एक गलती ने कातिलों को बताई लोकेशन

Landi Parraga Goyburo

Landi Parraga Goyburo

पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो (Landi Parraga Goyburo) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2022 मिस इक्वाडोर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 23 वर्षीय लैंडी पर्रागा गोयबुरो की 28 अप्रैल को क्वेवेदो शहर के रेस्तरां में हत्या कर दी गई थी। टेलीग्राफ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक शादी में शामिल होने के लिए शहर में आई थीं। कहा जा रहा है कि गोयबुरो का ड्रग तस्कर लिएंड्रो नोरेरो के साथ अफेयर था, जिसकी एक साल से पहले जेल में दंगे के दौरान मौत हो गई थी।

स्थानीय मीडिया में अटकलों के बीच, पुलिस जांच कर रही है कि पर्रागा गोयबुरो (Landi Parraga Goyburo)  की हत्या के लिए सुपारी दी होगी। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, गोयबुरो का नाम भ्रष्टाचार की जांच में भी सामने आया था, जिसने न्यायिक अधिकारियों को संगठित अपराध से जोड़ा था। अपनी मौत से कुछ ही मिनट पहले, ब्यूटी क्वीन ने रेस्तरां में खाना खाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी।

कहा जा रहा है कि गोयबुरो (Landi Parraga Goyburo)  ने रेस्तरां में पहुंचने के दौरान अपने फोन की लोकेशन ऑन की थी और यहीं से वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने लगीं। इसके बाद बदमाशों को उनकी लोकेशन पता चल गई जो रेस्तरां में पहुंच गए और मौके पर ही उन्होंने ब्यूटी क्वीन की हत्या कर दी।

रेसलर बजरंग पूनिया को NADA ने किया सस्पेंड, सामने आई ये बड़ी वजह

सीसीटीवी में गोली मारने की घटना कैद हो गई है। जिसमें दिख रहा है कि रेस्तरां में बैठी गोयबुरो (Landi Parraga Goyburo)  एक शख्स से बात करती हैं और इसी दौरान दो बंदूकधारी रेस्तरां में घुसते हैं जिनमें से एक एंट्री गेट पर खड़ा हो जाता है। दूसरा बंदूकधारी गोयबुरो की तरफ भागकर जाता है और गोली मार देता है। गोलीबारी में गोयबुरो और वह आदमी दोनों घायल हो गए, जिससे वह बात कर रही थीं। इसके बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो जाते हैं।

Exit mobile version