• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्नीचर कारीगर की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Writer D by Writer D
20/02/2022
in क्राइम, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में शनिवार को फर्नीचर कारीगर का शव मकान के पीछे खंडहर में मिला। उसकी हत्या (murder)करके शव फेका गया था और शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि देर रात किसी ने फोन करके घर के बाहर बुलाया था। इसके बाद वह घर नहीं आया और सुबह उसका शव मकान के पीछे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चकेरी थाना क्षेत्र के सजारी गांव में रहने वाला 32 वर्षीय सर्वेश राजपूत फर्नीचर कारीगर था। शनिवार को उसका शव मकान के पीछे खंडहर में मिला। पत्नी सोनम ने बताया कि शुक्रवार देर रात किसी का फोन सर्वेश के पास आया था और वह रुपयों के लेनदेन की बात कर रहे थे। बात करते करते वह घर के बाहर निकल गये। जब वह घर से बाहर निकल रहे थे तब पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि थोड़ी देर में आ रहा हूं। इसके बाद देर रात जब घर नहीं आए तो फोन किया गया लेकिन मोबाइल स्विच आफ हो गया।

इसके बाद उनका शव घर के पीछे खंडहर में तब मिला जब मां किसी काम से खंडहर गई थी। वहीं शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्रीय लोग एकत्र होने लगे। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किये। इस दौरा एडीसीपी ईस्ट भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की कॉल डिटेल और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके साथ ही जांच में कई इनपुट मिले हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

परिवार का था इकलौता बेटा

मृतक सर्वेश राजपूत चार बहनों के बीच इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की हत्या होने से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में मृतक की मां गोमती पत्नी सोनम और दो बेटियां अनन्या और नित्या है। हत्या होने से सभी रो रोकर बेहाल हैं।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

भाजपा नेता के कार्यालय से लाखों की लूट

Next Post

13 साल पहले हुई हत्या के दोषी दो सगे भाइयों को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma led the Unity March in Bhadohi
उत्तर प्रदेश

सरदार पटेल न होते तो भारत का इतिहास और भूगोल कुछ और होता: एके शर्मा

20/11/2025
AK Sharma participated in the Unity March program in Jaunpur.
उत्तर प्रदेश

सरदार पटेल का जीवन और संघर्ष लोगों की आत्मा में आज भी जीवित है: एके शर्मा

20/11/2025
CM Yogi's youth-centric schemes garner praise at IITF 2025
उत्तर प्रदेश

IITF 2025 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर सीएम योगी की युवा केंद्रित योजनाओं को मिल रही प्रशंसा

20/11/2025
CM Yogi inspected the Jamboree site
Main Slider

61 साल बाद यूपी में होने जा रहा 19वां नेशनल जंबूरी, सीएम योगी ने की मेगा तैयारियों की समीक्षा

20/11/2025
Kashmir Times
Main Slider

कश्मीर टाइम्स अखबार के ऑफिस में रेड, AK-47 की गोलियां और ग्रेनेड का लिवर बरामद

20/11/2025
Next Post
Life Imprisonment

13 साल पहले हुई हत्या के दोषी दो सगे भाइयों को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

sriman shriati

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी के बर्थडे पर रिलीज किया ‘श्रीमान श्रीमती’ का दूसरा पोस्टर

03/11/2020
बदमाश गिरफ्तार

Top-10 अपराधियों में शामिल शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

23/08/2020
Water Chestnut

काशी के तालाबों से निकला सिंघाड़ा अब खाड़ी देशों के शेख भी चखेंगे

21/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version