• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चटनी के लिए पड़ोसी से पत्नी ने मांगा टमाटर, पति ने किया ये खौफनाक काम

Writer D by Writer D
09/12/2022
in क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार (Murder) दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी को इसलिए मारा क्योंकि उसने चटनी बनाने के लिए पड़ोसी से टमाटर (Tomato) मांग लिया था और उसे लेने उसके घर जा रही थी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी भगत राम अगरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह घटना लैलूंगा विधानसभा के भेडीमुडा गांव में गुरुवार रात हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया 50 साल के भगत राम अगरिया ने डंडे से वार कर अपनी पत्नी दिलो बाई अगरिया (45) की हत्या कर दी। क्योंकि उसके मना करने के बावजूद उसकी पत्नी पड़ोस के घर टमाटर मांगने जा रही थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रावाई की जा रही है।

घटना की सूचना पर तत्काल रात पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और आरोपी मौके से फरार था। परिजनों की सूचना पर दबिश देकर वारदात के कुछ ही घंटे में आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया। फिर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया।

आफताब की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन के लिए बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

आरोपी के पिता इन्दरसाय अगरिया ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू टमाटर लेने पड़ोसियों के घर जा रही थी। बेटे ने मना किया जिसे लेकर दोनों में बहस हो गई और भगत राम घर के बाहर पड़ा बांस का डंडा लेकर आया और  बहू को पीटने लगा। जिसके बाद उसे गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपी के पिता के बयान पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

Tags: Chattisgarh Newscrime newsNational news
Previous Post

रूस और अमेरिका ने की कैदियों की अदला-बदली, मौत के सौदागर के बदले बास्केटबॉल स्टार को छोड़ा

Next Post

यूपी में दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि, सम्पन्न जल संसाधन, निवेश के अनुकूल है माहौल: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Balloon with PIA written on it found in Jammu
क्राइम

जम्मू में LoC पर मिला PIA लिखा गुब्बारा, सर्च ऑपरेशन शुरू

28/02/2026
Next Post
CM Yogi

यूपी में दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि, सम्पन्न जल संसाधन, निवेश के अनुकूल है माहौल: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Sonia gandhi spoke to ghulam nabi azad

कांग्रेस की बैठक में हुई गरमा-गरमी बहस के बीच पार्टी जुटी डैमेज कंट्रोल में

26/08/2020
booth capturing

करहल की इस सीट पर कल होगा पुनर्मतदान, बघेल ने की थी गड़बड़ी की शिकायत

22/02/2022

राजनीतिक दलों से गन्ना किसान निराश, नोटा का बटन दबाने का लिया निर्णय

01/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version