• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूस और अमेरिका ने की कैदियों की अदला-बदली, मौत के सौदागर के बदले बास्केटबॉल स्टार को छोड़ा

Writer D by Writer D
09/12/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Britney

Russia free us basketball star britney griner in prisoner swap for arms dealer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन। अमेरिका की बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्राइनर (Britney) को रूस ने रिहा कर दिया है। इसके बदले में रूस के हथियार व्यापारी विक्टर बाउट को अमेरिका ने रिहा किया है। रूसी जेल में बंद अमेरिकी नागरिक पाल व्हीलन को रिहा कराने में अमेरिका फिलहाल विफल रहा। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ब्रिटनी सुरक्षित हैं। वह विमान में हैं और अपने घर जा रही हैं।

बाइडन ने यह बात व्हाइट हाउस में ब्रिटनी (Britney) की पत्नी कैरेल के साथ मीडिया से बातचीत में कही। उल्लेखनीय है कि ब्रिटनी समलैंगिक हैं। यह बात उन्होंने 2013 में एक साक्षात्कार में सार्वजनिक की थी। ये रिहाई यूक्रेन युद्ध के दौरान ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और रूस अप्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। बंदियों की इस अदला-बदली से यह बात भी साबित हुई है कि दोनों महाशक्तियों के बीच पर्दे के पीछे बातचीत जारी है। यह स्थिति विश्व शांति के लिए अच्छे संकेत हैं।

ब्रिटनी दो बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। उनकी गिरफ्तारी रूस में नशीला पदार्थ लेकर जाने पर हुई थी। बाद में अमेरिका ने कहा था कि रूस में जिसे नशीला पदार्थ माना जाता है उस पर अमेरिका और कई अन्य देशों में प्रतिबंध नहीं है। इस कारण ब्रिटनी गलतफहमी में उक्त पदार्थ लेकर रूस पहुंच गई थीं। ब्रिटनी करीब आठ महीने रूसी कारागार में रहीं। बाइडन प्रशासन ने बदले में बदनाम हथियार व्यापारी बाउट को रिहा किया है। बाउट को एक समय मौत का सौदागर भी कहा जाता था।

अब मुझे और सेक्स नहीं करना! रात में दूसरी बार सबंध बनाने से इंकार करने पर पत्नी का घोंटा गला

वह दुनिया के कई अशांत क्षेत्रों में हथियारों की आपूर्ति के लिए बदनाम रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने इस अदला-बदली की पुष्टि की है। बताया गया है कि कैदियों की अदला-बदली यूएई की राजधानी अबूधाबी में हुई। रिहाई के बाद बाउट भी विमान से अपने घर के लिए रवाना हो गए। अमेरिका के एक अन्य नागरिक पाल व्हीलन जासूसी के आरोप में दिसंबर 2018 से रूसी जेल में बंद हैं। उनकी रिहाई के संबंध में दोनों देशों के बीच कोई बात नहीं हुई है।

अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी और रूसी हथियार कारोबारी बाउट की रिहाई यूएई के राष्ट्रपति मुहम्मद बिन जाएद अल नाह्यान और सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान के प्रयास से संभव हुई। दोनों नेताओं के अमेरिका और रूस के बड़े नेताओं ने अच्छे रिश्ते हैं। दोनों देशों के संयुक्त बयान में यह बात कही गई है। दोनों बंदियों को निजी विमानों से अबूधाबी लाया गया और वहीं पर उनकी अदला-बदली हुई।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

आफताब की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन के लिए बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Next Post

चटनी के लिए पड़ोसी से पत्नी ने मांगा टमाटर, पति ने किया ये खौफनाक काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Afganistan Airstrike
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर हवाई हमला

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Next Post
murder

चटनी के लिए पड़ोसी से पत्नी ने मांगा टमाटर, पति ने किया ये खौफनाक काम

यह भी पढ़ें

हत्या

TMC नेता के बेटे के अपहरण के बाद हत्या, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

13/08/2020
CM Pushkar Singh

केंद्र ने उत्तराखंड को सड़क मार्गों/सेतु के लिए दी 615.48 करोड़ की स्वीकृति

06/08/2021
mahendra singh

डेमजिंग एवं चैनेलाइजेशन कार्य भी समय से पूरा करें : महेन्द्र सिंह

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version