• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम फंड करोड़ों रुपये सहित भारी मात्रा में जेवरात लेकर फरार

Writer D by Writer D
12/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बिजनौर
0
loot

loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर। नगीना शहर में संचालित एक मुस्लिम फंड लोगों की जमापूंजी के करोड़ों रुपये सहित भारी मात्रा में जेवरात लेकर फरार हो गया। जिसकी जानकारी के बाद सैकड़ों खाताधारक मुस्लिम फंड के ऑफिस पर इकठ्ठा हो गए।

मंगलवार को बड़ी संख्या में खाताधारक अपनी-अपनी तहरीर लेकर थाने पहुंचे, लेकिन थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से एक तहरीर देने को कहकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

नगर के मोहल्ला लुहारी सराय स्थित अल फैजान मुस्लिम फंड (पंजी) की शाखा है जो शहर में लगभग दस वर्षों से संचालित थी, जिसको मोहल्ला शाहजाहीर निवासी मोहम्मद फैजी अपने दर्जनों साथियों के साथ चलाते हैं। मंगलवार की सुबह जैसे ही कुछ खाता धारक अपने रुपए निकालने व जमा करने इस मुस्लिम फंड की शाखा पर पहुंचे तो शाखा के बाहर ताला लटका देख भौचक्के रह गये।

सूचना बोर्ड पर भी शाखा बंद की कोई सूचना अंकित नहीं थी। जिसके बाद खाताधारकों घर पता किया तो पता चला कि उसके घर पर भी ताला लगा है। जिसके बाद देखते ही देखते सैकड़ों खाता धारक व नगर वासियों की भीड़ मुस्लिम फंड शाखा के बाहर लग गई और सभी लोग अपना रुपया डूबने की बात कहकर तरह-तरह के आरोप संचालक पर लगाने लगे।

मौके पर मौजूद खाताधारकों ने बताया कि इस मुस्लिम फंड में हजारों लोगों के खाते खुले हैं व करोड़ों रुपया जमा है तथा करोड़ों रुपए के ही सोने चांदी के आभूषण गिरवी रखे हुए हैं जिसको लेकर मोहम्मद फैजी फरार हो गया है। उसका सभी मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे है व कर्मचारियों के फोन भी बंद है।

एक महिला ने रोते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए करीब ढाई लाख के जेवर मुस्लिम फंड में रखे थे अब वह बेटी की शादी बिना जेवर के कैसे करेगी। मौजूद खाताधारकों ने बताया कि अर्जुन के 32 हजार, शहजाद के 64 हजार, राशीद के 90 हजार, मतलूब के 84 हजार, जुल्फकार का 5 तोले सोने के जेवरात व 70 हजार रुपये, मौ० नासिर के 97 हजार रुपये जमा थे। ऐसे हजारों खाताधारकों के संचालक करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया। इस मुस्लिम फंड के सैकड़ों खाताधारक थाने पहुंचे जहां अलग-अलग अपने नामों से तहरीर देने लगे, लेकिन थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने पीड़ित खाता धारकों से कहा कि सभी खाताधारक संयुक्त रुप से एक तहरीर लिखवाकर लाएं, जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि मुस्लिम फंड शाखा चलाने वाले संचालक फरार हैं, खाताधारकों द्वारा तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Tags: bijnour newscrime newslootup news
Previous Post

दबंगों ने घर में घुस कर पति-पत्नी व पुत्री को पीटा

Next Post

जमीनी विवाद में बहा अपनों का खून, छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
shot

जमीनी विवाद में बहा अपनों का खून, छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली

यह भी पढ़ें

8 players from England return home, top 3 will leave India in a few days

इंग्लैंड के 8 खिलाडी़ स्वेदश लौटे, शीर्ष 3 कुछ दिनों में छोड़ेंगे भारत

05/05/2021
PM Modi

अफगानिस्तान में बदलाव के बीच पीएम मोदी की अहम बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद

18/08/2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, सीएम पुष्कर ने किया स्वागत

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version