• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड का पसंदीदा हिल स्टेशन है मसूरी, जरूर करें इन जगहों पर भ्रमण

Writer D by Writer D
04/05/2023
in फैशन/शैली, यात्रा
0
Mussoorie

Mussoorie

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घूमने की प्लानिंग करने के दौरान सबसे बड़ी दुविधा आती हैं कि घूमने के लिए कहां जाया जाए। ऐसे में लोगों की सबसे पहली पसंद हिल स्टेशन ही बनती हैं जो फैमिली, दोस्तों और कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अब जब बात हिल स्टेशन की हो रही हो, तो ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी (Mussoorie) को कैसे भूलाया जा सकता हैं। यह उत्तराखंड का एक मशहूर हिल स्टेशन है। मसूरी ऐसी जगह है जो हमेशा अपने चारों ओर हरियाली की चादर ओढे रहती है। इस शहर को गंगोत्री और यमनोत्री का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। अगर आप किसी खूबसूरत हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको मसूरी जरूर जाना चाहिए।

आज इस कड़ी में हम आपको मसूरी (Mussoorie) के प्रमुख स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने जाना आपके सफ़र को यादगार बनाएगा। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में…

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

तिब्बती बौद्ध मंदिर

मसूरी (Mussoorie) की हैप्पी वैली कई तिब्बती मंदिरों और नगर उद्यानों के लिए मशहूर है। इस वैली में 5000 से ज्यादा तिब्बती लोग रहते हैं। जिसके चलते मसूरी की हैप्पी वैली को मिनी तिब्बत भी कहा जाता है। ऐसे में हैप्पी वैली की सैर के दौरान आप बौद्ध मंदिर के ध्यान कक्ष, पैनलों और छत पर बनें आकर्षक चित्रों के साथ-साथ मंदिर में बने बेनोग हिल सर्किट का भी दीदार कर सकते हैं।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

केम्पटी फॉल्स

देहरादून और मसूरी (Mussoorie) की सड़कों के बीच मौजूद केम्पटी फॉल्स पानी का एक खूबसूरत झरना है, जो 40 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरता है। पर्वतों और चट्टानों से घिरा केम्पटी फॉल्स समुद्र तल से लगभग 4500 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। इस जगह को जॉन मेकिनन द्वारा पिकनिक स्थल के रूप में बनवाया गया था। मसूरी आने वाले यात्रियों के लिए केम्प्टी फॉल्स पिकनिक स्पॉट के रूप में पर्यटकों के बीच में बेहद मशहूर है। इस झरने पर लगभग पूरे साल आप भीड़ देख सकते हैं।

 

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

लाल टिब्बा

यह मसूरी (Mussoorie) का सबसे ऊंचा शिखर है, जहां से हिमालय पर्वत के साथ-साथ केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, नीलकंठ और श्री हेमकुंड साहिब के बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं। लाल टिब्बा पर सन् 1967 में एक जापानी दूरबीन स्थापित किया गया था, जिसके माध्यम से ऊपर बताए गए सभी पहाड़ों को अच्छे से देखा जा सकता है। लाल टिब्बा मसूरी शहर से करीब 8 किमी की दूरी पर लंढौर में डिपो हिल के ऊपर स्थित है, जहां से मसूरी शहर का एक एक खूबसूरत दृश्य नजर आता है।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

गनहिल

गनहिल मसूरी की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। गनहिल से सूरज की झलक दिखाई देती है। यहाँ से देखने पर बर्फ से ढके हुए पेड़ बहुत ही मनभावन लगते है। गनहिल का लोकप्रिय वर्णन गनहिल के इतिहास से जाना जा सकता है। बता दें की प्रचीन काल में जब घड़ी नहीं होती थी उस समय गनहिल चोटी पर गन चलाई जाती थी। जिससे यहाँ के निवासियों को समय का ज्ञान हो जाता था। तभी से इस चोटी का नाम गनहिल पड़ गया।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

कैमल्स बैक रोड

मसूरी (Mussoorie) के लाइब्रेरी स्टैंड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कैमल्स बैक रोड पर आप ऊंट के आकार की खूबसूरत चट्टान देख सकते हैं। वहीं इस चट्टान पर बैठकर आप हिमालय की चोटियों को भी नजदीक से निहार सकते हैं। साथ ही कैमल्स बैक रोड से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और नंदा देवी चोटी को भी आसानी से देखा जा सकता है।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

मॉल रोड

लाइब्रेरी बस स्टैंड से 3 किमी की दूरी पर, मसूरी के केंद्र में स्थित मॉल रोड मुख्य खरीदारी क्षेत्र है। मॉल रोड दो प्रमुख बाजारों, कुलरी और पुस्तकालय को जोड़ता है। मॉल रोड का निर्माण ब्रिटिश निवासियों द्वारा किया गया था और यहां आप सड़कों के किनारे बेंचों और लैम्पपोस्टों देख सकते हैं। मॉल के साथ-साथ पर्यटन कार्यालय, तिब्बती ट्रिंकेट और लकड़ी की कलाकृतियाँ बेचने वाली कई दुकानें हैं।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

कंपनी गार्डन

कंपनी गार्डन को “निरस्पल गार्डन” के नाम से भी जाना जाता है, जो मसूरी शहर का सबसे पुराना गार्डन है। इस गार्डन में बहुत सारे छोटे-छोटे फूल, चारों तरफ हरियाली, बोटिंग, बच्चों के लिए कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज, हॉन्टेड हाउस, वैक्स म्यूजियम, 3d सिनेमा और कृत्रिम झरना भी मौजूद है, जिसमें जाने के बाद आपको बाहर आने का मन ही नहीं करेगा। साथ ही इस गार्डन में रेस्टोरेंट्स और शॉपिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। कंपनी गार्डन में इतनी सारी उपलब्धियां होने की वजह से ही यह गार्डन मसूरी शहर का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भी है।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

ज्वाला मंदिर
ज्वाला मंदिर हिंदुओं की देवी माँ दुर्गा का मंदिर है यह मंदिर मसूरी से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें की माँ ज्वाला को समर्पित यह मंदिर एक पहाड़ पर बना हुआ है जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 2100 मीटर है। इस मंदिर में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ज्वाला मंदिर घने जंगलो से घिरा हुआ है। हिमालय की गोद में स्थित इस मंदिर के एक तरफ देहरादून तो दूसरी तरफ यमुना की घाटियां हैं। श्रद्धालु इस मंदिर में आ आकर ना सिर्फ माता के दर्शन करते हैं बल्कि प्राकर्तिक सौन्दर्य से घिरे इस मंदिर के आस पास के अनुपम दृश्यों को भी निहारते हैं।

Tags: hill station of uttarakhandmussooriemussoorie tourismmussoorie tourist placestourist places in mussoorieTraveltravel tips in hindi
Previous Post

दो महिलाओं समेत चार अफीम तस्कर गिरफ्तार

Next Post

Nikay Chunav: चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, प्रत्याशियों के बीच फायरिंग और पथराव

Writer D

Writer D

Related Posts

potato for skin
फैशन/शैली

चेहरे पर निखार लाएगी रसोई में रखी ये चीज

29/04/2026
skin care
फैशन/शैली

ये पांच फल आपको बनाएंगे बेहद खूबसूरत

29/04/2026
Semolina
फैशन/शैली

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

29/04/2026
turmeric
धर्म

किचन में ये दो चीजें कभी न रखें एक साथ, शुरू हो जाएगा घर में क्लेश

29/04/2026
Hair
फैशन/शैली

बालों में तेल लगाकर सोना हो सकता है खतरनाक

29/04/2026
Next Post
Nikay Chunav

Nikay Chunav: चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, प्रत्याशियों के बीच फायरिंग और पथराव

यह भी पढ़ें

Yoga Day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे प्राथमिक विद्यालयों के छात्र

14/06/2023
UPTET

CTET जुलाई 2024 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

05/07/2024
JP Nadda

‘… राहुल की करतूत भूल गए क्या?, खरगे की चिट्ठी पर जेपी नड्डा का पलटवार

19/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version