• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें : अवनीश अवस्थी

Writer D by Writer D
20/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अवनीश अवस्थी Avnish Awasthi

अवनीश अवस्थी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,99,327 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत 91.4 हो गया है।

प्रदेश में अब तक कुल 4,55,31,018 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 7,336 नये मामले आये हैं। अब तक 15,02,918 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1,23,579 एक्टिव मामलों में से 88,764 व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं, इसके अतिरिक्त अन्य मरीज सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,78,840 क्षेत्रों में 6,15,904 टीम दिवस के माध्यम से 3,51,56,542 घरों के 16,92,36,847 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है। अब तक 1,21,67,184 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई तथा पहली डोज वाले लोगों में से 32,94,726 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस प्रकार कुल 1,54,61,910 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 23 जनपदों में अब तक 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग को अब तक 6,38,746 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी है।

प्रदेश में अब तक 15,02,918 मरीज कोरोना मुक्त : नवनीत सहगल

श्री प्रसाद ने बताया कि गांव में निगरानी समितियों द्वारा लोगों के घर-घर जाकर कोविड लक्षण की जानकारी की जा रही है। इस अभियान के तहत निगरानी समिति गांव में पहुँचकर लोगों से कोविड लक्षण की जानकारी ले रही है। उन्होंने बताया कि 68 प्रतिशत गांव अभी संक्रमण से बचे हैं। इन गांवों में संक्रमण न फैले इसके लिए ग्राम निगरानी समितियों को और सतर्क एवं सावधान रहने के निर्देश दिए गये हैं।

श्री प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Tags: Avneesh Awasthiup news
Previous Post

Noise ने भारत में लॉन्च किया अपना नया नेकबैंड Noise Flair

Next Post

भारत में लॉन्च हुआ VAIO Z (2021) लैपटॉप, कीमत जान रह जाएँगे हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
VAIO Z (2021) laptop launched in India, price will be surprised

भारत में लॉन्च हुआ VAIO Z (2021) लैपटॉप, कीमत जान रह जाएँगे हैरान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, आगामी 10 वर्षों में 50 फीसद तक बढ़ाएं ग्रॉस एनरोलमेन्ट रेशियो

11/08/2024
CM Pushkar Singh Dhami

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पुष्कर धामी, PM मोदी से की शिष्टाचार भेंट

10/07/2021
Promotion

इस राज्य में 8वीं क्लास तक किसी भी छात्र को नहीं किया जाएगा फेल

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version