• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरी लड़ाई हरीश रावत से नहीं, विचारधारा और मुद्दों से है : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Writer D by Writer D
07/04/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Trivendra Singh Rawat

Trivendra Singh Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने कहा,”मेरी लड़ाई व्यक्तिगत तौर पर हरीश रावत से नहीं विचारधारा और मुद्दों से रही है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को मिलकर भेदेंगे।”

बालावाला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने कहा,”मेरी लड़ाई व्यक्तिगत तौर पर कभी किसी भी नेता से चाहे वह हरीश रावत हों या एसपी सिंह, उनसे नहीं रही। उनकी लड़ाई विचारधारा और मुद्दों से रही है। आज भी वह इस लड़ाई को लड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि आज देश की मजबूती के लिए चाहे वह किसान संगठन, सामाजिक संगठन या वर्गीय संगठन हों, सभी भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव अब एकतरफा दिखाई दे रहा है। आज भारत की अंतर चेतनाएं जागृत हुई हैं। भारत करवट बदल रहा है और अपने असली स्वरूप की ओर जा रहा है। सनातन की परंपरा आज उन्हें अंदर से कहीं ना कहीं कर रही है और उत्प्रेरित कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में हमारी अर्थव्यवस्था अगले 3 सालों में तीसरे स्थान पर आ जाएगी। हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हमें विकसित भारत निर्माण कार्य का मौका मिल रहा है। वर्ष 2047 का भारत नई पीढ़ी के लिए है। इसलिए आज सभी लोग देश को मजबूत बनाने, हमारी परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसपी सिंह सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने पर त्रिवेंद्र ने फूल मालाओं से स्वागत किया। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुर और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के दो बड़े दिग्गज नेता पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल और एसपी सिंह समर्थकों संग भाजपा में शामिल हुए।

140 करोड़ लोगों के विकास के लिए मोदी जरूरी : धामी

एसपी सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नयी ऊंचाई को छू रहा है। विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत को मजबूत करने के लिए और त्रिवेन्द्र सिंह रावत को यहां से अधिक से अधिक मतों से जीते दिलाने के लिए उनकी भरसक कोशिश होगी। इसके बाद छिद्दरवाला में पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक संगठन के सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पोखरियाल, सेमवाल और रावत बंधुओं ने सदस्यता ग्रहण की। भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व सैनिकों ने त्रिवेंद्र को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से एक लाख से अधिक मतों से जीत दिलाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, अनीता ममगांई,शमशेर सिंह पुंडीर,राजपाल रावत, बुद्धदेव सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Tags: dehradun newslok sabha elections 2024National newsUttarakhand News
Previous Post

140 करोड़ लोगों के विकास के लिए मोदी जरूरी : धामी

Next Post

रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्य तिलक, वैज्ञानिक लगा रहे हैं उपकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Aipan Art
राजनीति

बेंगलुरु में गूंजी उत्तराखंड की लोक आत्मा, ऐपण कला ने We Utsav में बटोरा सबका ध्यान

14/02/2026
CM Dhami
Main Slider

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ

14/02/2026
Next Post
Ramlala

रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्य तिलक, वैज्ञानिक लगा रहे हैं उपकरण

यह भी पढ़ें

Anger

इन तरीकों से बच्चों को गुस्से से रखे दूर

08/12/2025

बीजेपी सरकार 2 साल से पुलवामा शहीद की शहादत का बना रही मज़ाक : उपेंद्र सिंह

03/07/2021
Janmashtami

जन्माष्टमी पर आज इस आसान विधि से करें कान्हा की पूजा, जानें मुहूर्त और मंत्र

19/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version