Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नागिन फेम पर्ल वी पुरी ने रेप केस मामले में तोड़ी अपनी चुप्पी, बोले

टीवी के मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। दरअसल पर्ल वी पुरी पर हाल ही में रेप का आरोप लगा था। इस आरोप में अभिनेता को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। फिलहाल अभिनेता जमानत पर बाहर हैं। बता दे पहले तो वसई अदालत द्वारा उनकी पिछली जमानत याचिका खारिज होने के बाद अभिनेता को आखिरकार 15 जून को जमानत दे दी गई थी।

जिसके बाद उन्हें मुंबई कि सड़को पर भी देखा गया था। लेकिन अब अभिनेता ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा-”लोगों को परखने का जीवन का अपना तरीका है! मैंने कुछ महीने पहले अपनी नानी मां को खो दिया था। फिर उनके 17वें दिन मैंने अपने पिता को खो दिया। इसके बाद मेरी मां को कैंसर हो गया और फिर ये आरोप लगा। बीते कुछ हफ्ते मेरे लिए एक बुरे सपने की तरह थे।

एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही है ‘रेस 4’

मुझे रातों-रात एक अपराधी की तरह महसूस कराया गया। यह सब मेरी मां के कैंसर के इलाज के बीच हुआ। इसने मेरी सुरक्षा की भावना को चकनाचूर कर दिया, जिससे मैं हेल्पलेस महसूस कर रहा था। मैं अभी भी सदमे में हूं। ..लेकिन मुझे लगा कि यह मेरे दोस्तों, फैंस और शुभचिंतकों तक पहुंचने का समय है, जिन्होंने मुझे अपना प्यार, सपोर्ट और मेरे बारे में चिंता की।

मुझ पर विश्वास रखने के लिए धन्यवाद और मैं #सत्यमेवजयते में विश्वास रखता हूं। मुझे मेरे देश के कानून और न्यायपालिका पर भरोसा है।’ बता दे पर्ल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट पर मनोरंजन जगत की हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं और उन्हें सपोर्ट भी कर रही हैं।

 

Exit mobile version